Patna : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के ``चोट लगने पर कोई मंदिर नहीं, अस्पताल जाता है`` वाले बयान पर बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने हिंदुओं की आस्था को जानबूझकर आहत करने वाला बताया है. कहा कि राजद के संस्कार सनातम धर्म विरोधी है. इसलिए हर दिन पार्टी का कोई ना कोई नेता राम मंदिर के खिलाफ जहर उगलता रहता है. सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव को खुली चुनौती भी दी है. उन्होंने कहा कि अगर उनमें और उनकी पार्टी के नेताओं में दम है तो वे बिहार के सारे मंदिर-मस्जिद को तोड़कर अस्पताल बनवाये.
सुशील की तेजस्वी को चुनौती, दम है तो बिहार के सारे धार्मिक स्थलों को तोड़कर अस्पताल बनवाये
Last Updated: Jan 06, 2024 12:00 AM (IST)