Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुषमा बड़ाइक गोलीकांड : रांची पुलिस ने हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान को किया गिरफ्तार

Ranchi : सुषमा बड़ाइक गोलीकांड का रांची पुलिस ने खुलासा कर लिया है. एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर गठित एसआईटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को बिहार के आरा जिला से जीतन राम मांझी की पार्टी हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है. दानिश रिजवान आरा टाउन थाना क्षेत्र के तरी मोहल्ला के निवासी हैं. रांची पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी.

13 द‍िसंबर को सुषमा को मारी गई थी गोली

आईपीएस अधिकारी पीएस नटराजन पर यौन शोषण का आरोप लगा चर्चा में आई सुषमा बड़ाइक को 13 दिसंबर की सुबह अपराधियों ने गोली मार दी थी. गंभीर हालत में सुषमा को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसे राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू चौक से सहजानंद चौक जाने वाले रास्ते में एचआई-211 के सामने अपराधियों ने गोली मार दी थी. बता दें कि सुषमा बड़ाइक ने पीएस नटराजन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था. हालांकि, आईपीएस अधिकारी पीएस नटराजन को बाद में कोर्ट ने आरोपों से बरी कर दिया था. कोर्ट के द्वारा बरी किये जाने से पहले वर्ष 2012 में पीएस नटराजन को बर्खास्त कर दिया गया था. उल्लेखनीय है कि सुषमा बड़ाइक ने 50 से अधिक लोगों पर बलात्कार और यौन शोषण के आरोप लगाये थे. मिली जानकारी के मुताबिक, सुषमा अपने बॉडीगार्ड के साथ स्कूटी से कहीं जा रही थी. इसी दौरान तीन लोग आये और उसे गोली मारकर फरार हो गये थे. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-women-police-station-in-charge-arrested-red-handed-taking-bribe-acb-hazaribagh-took-action/">रामगढ़

महिला थाना प्रभारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी हजारीबाग ने की कार्रवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही