Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुषमा टोप्पो को रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय रेफरी चुना गया

Ranchi : सुषमा टोप्पो ने झारखंड का मान बढ़ाया है. सुषमा टोप्पो को रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय रेफरी चुना गया है. वह रांची के खेलगांव में 1 से 5 जून तक आयोजित चौथे राष्ट्रीय रैंकिंग रोड स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में राष्ट्रीय रेफरी की रूप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगी. बता दें कि सुषमा रोलर स्केटिंग की राष्ट्रीय खिलाड़ी भी रह चुकी है. वह पिछले कई सालों से कोच और रेफरी के रूप में झारखंड में अग्रसर रही है. (पढ़ें, गया:">https://lagatar.in/gaya-lover-couple-consumed-poison-boyfriend-died-girlfriend-hospitalized/">गया:

प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमी की मौत, प्रेमिका अस्पताल में भर्ती)

रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड के सचिव ने दी बधाई

बता दें कि बचपन में सुषमा की पारिवारिक और आर्थिक स्थिति काफी दयनीय थी. बचपन में ही सिर से पिता का छाया उठ गया था. ऐसे में उसकी मां ने मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण किया. अभी भी सुषमा टोप्पो की मां मजदूरी करती है. रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड के सचिव सुमित शर्मा ने सुषमा को काफी आर्थिक मदद की है. साथ ही पढ़ाई-लिखाई में भी काफी सहायता की है. सुमित शर्मा ने सुषमा को राष्ट्रीय रेफरी के रूप में चयनित होने पर आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी है. इसे भी पढ़ें : CBSE">https://lagatar.in/cbse-10th-12th-result-2023-the-graph-of-cbse-10th-and-12th-results-dropped-girl-students-ahead-this-time-too/">CBSE

10th & 12th Result-2023 : सीबीएसई 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का ग्राफ गिरा, छात्राएं इस बार भी आगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही