Search

सुष्मिता सेन को आया था हार्ट अटैक, एक्ट्रेस ने खुद दी जानकारी

Lagatar Desk: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को कुछ दिन पहले हार्ट अटैक आया था. एक्ट्रेस ने खुद पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है. एक्ट्रेस ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्हें दो दिन पहले हार्ट अटैक आया था. हालांकि अब उनकी तबियत ठीक है. एक्ट्रेस ने अपने पिता के साथ अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है. फोटो के साथ एक्ट्रेस ने बताया कि पिछले दिनों वो कितने बुरे दौर से गुजरी हैं.
https://www.instagram.com/p/CpSF-IvtWG4/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/p/CpSF-IvtWG4/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

सुष्मिता ने लिखा- अपने दिल को मजबूत और खुशनुमा बनाए रखो, और ये तुम्हारे साथ हमेशा तुम्हारे बुरे दौर में खड़ा रहेगा. जब तुम्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी. ये महान लाइन मेरे पापा ने कही थी. मुझे दो दिन पहले हार्ट अटैक आया था. मेरी एंजियोप्लास्टी हुई. दिल अब सही सलामत है. और सबसे जरूरी बात, मेरे कार्डियोलॉजिस्ट ने कन्फर्म किया है कि मेरा दिल सही मायने में बहुत बड़ा है. एक्ट्रेस ने आगे लिखा- बहुत सारे लोग हैं जिन्हें मैं धन्यवाद देना चाहूंगी. जिनकी वजह से मुझे टाइम पर ट्रीटमेंट मिल पाया. उनके तुरंत लिए एक्शन की वजह से मैं ठीक हो पाई. अगली पोस्ट में मैं वो भी बताउंगी. ये पोस्ट मैंने सिर्फ अपने चाहने वालों को अपडेट देने के लिए किया है. और ये खुशखबरी शेयर करने के लिए कि अब मैं ठीक हूं. मैं अपनी जिंदगी खुलकर जीने के लिए तैयार हूं. तहे दिल से आपसे प्यार करती हूं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-36.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सुष्मिता के पोस्ट पर हर कोई कमेंट कर उन्हें दुआएं दे रहा है. यूजर्स ने कमेंट कर लिखा- आपको भगवान सलामत रखे. जल्द ही ठीक हों. आप अपना ध्यान रखें. वहीं सोफी चौधरी ने कमेंट कर कहा- आपको ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं. अब तुम्हारा दिल और भी स्ट्रॉन्ग हो जाएगा. इसे भी पढ़ेंविधायक">https://lagatar.in/mla-alok-chaurasia-raised-the-issue-of-tangled-wire-in-the-house/">विधायक

आलोक चौरसिया ने बिजली के उलझे तार का मामला सदन में उठाया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp