Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना में मिला मंकीपॉक्स का संदिग्ध, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Patna : दुनियाभर में बढ़ रहे मंकीपॉक्स के मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार के निर्देश पर बिहार स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड में आ गया है. इसी बीच खबर आ रही है कि राजधानी पटना में मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध मिला है. इसके बाद तो स्वास्थ्य विभाग ने संदिग्ध और उसके संपर्क में आए लोगों के लिए टीम गठित कर दी है, जो उससे संपर्क में आए लोगों के सैंपल की जांच करेगी.  इसे भी पढ़ें- न्यूज">https://lagatar.in/police-started-gathering-evidence-in-the-case-registered-against-news-11-india-owner-arup-chatterjee/">न्यूज

11 भारत के मालिक अरूप चटर्जी के खिलाफ दर्ज मामले में साक्ष्य जुटाने लगी पुलिस

मंकीपॉक्स एक तरह का वायरस

बता दें कि बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने मंकीपॉक्स को लेकर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. वहीं विभाग ने सभी सिविल सर्जनों को चर्म रोग से पीड़ीत मरीजों के साथ-साथ अन्य लक्षणों वाले मरीजों की सेहत पर नजर रखने को कहा है. आपको बता दें कि मंकीपॉक्स एक तरह का वायरस है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है. जो व्यक्ति इससे संक्रमित होता है, उस व्यक्ति के चेहरे, हाथ, पैरों पीठ और अन्य जगहों पर चकते बन जाते हैं. डॉक्टर के अनुसार ऐसे किसी भी लक्षण दिखते ही फौरन ही डॉक्टर को दिखाने के लिए अस्पताल पहुंचे.  इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/banks-atm-machine-on-target-of-criminals-in-ranchi-executed-two-incidents-in-a-week/">रांची

में अपराधियों के निशाने पर बैंक का एटीएम मशीन,एक सप्ताह में दो घटनाओं को दिया अंजाम

मंकीपॉक्स के लक्षण

  • बार-बार तेज बुखार आना.
  • पीठ और मांसपेशियों में दर्द.
  • त्वचा पर दानें और चकते पड़ना.
  • खुजली की समस्या होना.
  • शरीर में सामान्य रूप से सुस्ती आना.
  • मंकीपाक्स वायरस की शुरुआत चेहरे से होती है.
  • संक्रमण आमतौर पर 14 से 21 दिन तक रहता है.
  • चेहरे से लेकर बाजुओं, पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों पर रैशेस होना.
  • गला खराब होना और बार-बार खांसी आना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही