Search

 
 
 

निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम की पत्नी और पिता को बेल के लिए करना होगा इंतजार

 
Ranchi : जेल में बंद ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम की पत्नी और उनके पिता की अग्रिम जमानत पर आज शुक्रवार को रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई. वीरेंद्र राम के पिता गेंदा राम और उनकी पत्नी राजकुमारी देवी की याचिका पर सुनवाई के दौरान उनके अधिवक्ता ने बहस के लिए समय मांगा. जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया और दोनों की बेल पर सुनवाई के लिए अगली तारीख 18 जुलाई को मुकर्रर की है. फिलहाल दोनों के ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. ED द्वारा टेंडर मैनेज कर करोड़ों रुपये की अवैध कमाई करने के केस में दाखिल प्रॉसिक्यूशन कंप्लेन (PC) में वीरेंद्र राम के पिता गेंदा राम और पत्नी राजकुमारी देवी का नाम भी शामिल है. कोर्ट ने दोनों के खिलाफ समन जारी किया है. (पढ़ें, लातेहार">https://lagatar.in/latehar-dvc-celebrated-76th-foundation-day/">लातेहार

: डीवीसी ने 76 वां स्थापना दिवस मनाया, पौधारोपन कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया)

वीरेंद्र राम को ईडी ने 22 फरवरी को किया था गिरफ्तार

बता दें कि ईडी ने 22 फरवरी को आय से अधिक संपत्ति मामले में इंजीनियर वीरेंद्र राम को गिरफ्तार किया था. इससे एक दिन पहले 21 फरवरी को ईडी ने पूर्व चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के 24 ठिकानों पर छापेमारी थी. छापेमारी के दौरान ईडी ने लगभग डेढ़ करोड़ के ज्वेलरी सहित देश के कई शहरों में करोड़ों के निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद किये थे. इस केस में ईडी वीरेंद्र राम के रिश्तेदार आलोक रंजन को भी गिरफ्तार कर चुकी है. इसे भी पढ़ें : लालपुर-कोकर">https://lagatar.in/lalpur-kokar-road-is-jammed-vehicles-crawling-for-two-hours/">लालपुर-कोकर

रोड तक लगा है जाम, दो घंटे से रेंग रहीं गाड़ियां
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही