Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बुधवार को प्रदेश कांग्रेस के समानांतर कार्यक्रम करेंगे निलंबित कांग्रेसी

  • प्रदेश कांग्रेस का सत्याग्रह-उपवास कार्यक्रम मोरहाबादी में
  • बागी कांग्रेसियों का कार्यक्रम अंबेडकर चौक डोरंडा में
Ranchi : प्रदेश कांग्रेस द्वारा देश में बढ़ रही बेतहाशा महंगाई, बेरोजगारी, मोदी -अडानी गठजोड़ द्वारा जनता और राष्ट्रीय संपत्ति की लूट के खिलाफ 26 अप्रैल को मोरहाबादी के बापू वाटिका में उपवास रखा जाएगा. इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी के मंत्री, विधायक एवं अन्य पदाधिकारी हिस्सा लेंगे. यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने दी. दूसरी इन्हीं मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस से निलंबित बागी कांग्रेसी आंबेडकर चौक डोरंडा में  अलग कार्यक्रम करेंगे.

न्याय की इस लड़ाई में राहुल गांधी के साथ

बागी गुट के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू एवं रमेश उरांव ने बताया कि जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत 26 अप्रैल को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा आंबेडकर चौक डोरंडा में लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा का संकल्प लिया जाएगा. मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा. इन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और संविधान गंभीर खतरे में है. हमारे पास सत्य की ताकत है. सत्याग्रह का संकल्प है. भाजपा की लूट को बेनकाब करने के लिए, लोकतंत्र की रक्षा के लिए. कांग्रेस का एक- एक कार्यकर्ता सच्चाई और न्याय की इस लड़ाई में राहुल गांधी के साथ खड़ा है.

प्रदेश अध्यक्ष हटाओ, कांग्रेस बचाओ मुहिम के तहत दिल्ली कूच करेंगे

नेताओं ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष हटाओ, कांग्रेस बचाओ मुहिम के तहत 15 से 20 मई के बीच पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली जाऐंगे. वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष के हाथों में पार्टी का भविष्य सुरक्षित नहीं है. उनके क्रियाकलाप से भाजपा को मजबूती मिल रही है. जिस तरह से जिला अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों के मनोनयन में अनियमितता बरती गई, पार्टी से संगठन के कोर वोटर आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक एवं ओबीसी लगातार दूर होते जा रहे हैं. ऐसे में उन्हें पद पर बने रहने से पार्टी का नुकसान हो रहा है. कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली यात्रा में सभी जिलों से प्रतिनिधियों को शामिल करने के लिए संपर्क अभियान तेज करने का निर्णय लिया है, ताकि राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे के पास पूरे राज्य भर के प्रतिनिधियों के आक्रोश एवं असंतोष से अवगत कराया जा सके. पार्टी नेताओं ने कहा कि जब से वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी का पद संभाला है, पार्टी लगातार संकट में है, पार्टी के मंत्री, विधायक, नेता एवं कार्यकर्ता सभी संकट में हैं. इसे भी पढ़ें – अब">https://lagatar.in/now-i-will-serve-the-people-of-ranchi-from-home-deputy-mayor-sanjeev-vijayvargiya/">अब

घर से करूंगा रांची की जनता की सेवा : डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही