Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निलंबित इंजीनियर इन चीफ बीरेन्द्र राम की पत्नी और पिता ने ईडी कोर्ट से मांगी अग्रिम बेल

Ranchi : जेल में बंद ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व चीफ इंजीनियर बीरेन्द्र राम की पत्नी और पिता ने अग्रिम जमानत अर्जी ईडी कोर्ट में दाखिल की है. बीरेन्द्र राम के पिता गेंदा राम और पत्नी राजकुमारी देवी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है. फिलहाल दोनों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. ED द्वारा टेंडर मैनेज कर करोड़ों रुपये की अवैध कमाई करने के केस में दाखिल प्रॉसिक्यूशन कंप्लेन (PC) में बीरेन्द्र राम के पिता गेंदा राम और पत्नी राजकुमारी देवी का नाम भी शामिल था. जिसके बाद कोर्ट ने दोनों के खिलाफ समन जारी किया है. इसे भी पढ़ें -NIA">https://lagatar.in/revealed-in-nia-investigation-naresh-bhokta-was-murdered-to-terrorize-people/">NIA

जांच में खुलासा : लोगों को आतंकित करने के लिए की गई थी नरेश भोक्ता की हत्या

22 फरवरी को ईडी ने इंजीनियर वीरेंद्र राम को किया था गिरफ्तार

बता दें कि ईडी ने बीते 22 फरवरी को आय से अधिक संपत्ति मामले में इंजीनियर बीरेन्द्र राम को गिरफ्तार किया था. इससे एक दिन पहले 21 फरवरी को ईडी ने पूर्व चीफ इंजीनियर बीरेन्द्र राम के 24 ठिकानों पर छापेमारी थी. छापेमारी के दौरान ईडी को लगभग डेढ़ करोड़ के जेवरात सहित देश के कई शहरों में करोड़ों के निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद किये थे. इस केस में ईडी बीरेन्द्र राम के रिश्तेदार आलोक रंजन को भी गिरफ्तार कर चुकी है. इसे भी पढ़ें -बिहार">https://lagatar.in/split-in-bihar-grand-alliance-jitan-manjhis-son-santosh-suman-resigns/">बिहार

महागठबंधन में रार, जीतन मांझी के बेटे संतोष सुमन ने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दिया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही