Search

निलंबित इंजीनियर इन चीफ वीरेंद्र राम को सुप्रीम कोर्ट से मिली बेल

Ranchi : करीब 21 महीनो से जेल में बंद ग्रामीण विकास विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है.सुप्रीम कोर्ट ने वीरेंद्र राम की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उसे बेल दे दी है. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अभय एस ओका की बेंच में वीरेंद्र राम की बेल पर सुनवाई हुई. बता दें कि ईडी ने पिछले वर्ष 22 फरवरी को आय से अधिक संपत्ति मामले में इंजीनियर वीरेंद्र राम को गिरफ्तार किया था. इससे एक दिन पहले 21 फरवरी को ईडी ने पूर्व चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के 24 ठिकानों पर छापेमारी थी. छापेमारी के दौरान ईडी ने लगभग डेढ़ करोड़ के जेवरात सहित देश के कई शहरों में करोड़ों के निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद किये थे. इसे भी पढ़ें - सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-courts-comment-it-should-be-found-out-how-many-were-proven-guilty-under-pmla/">सुप्रीम

कोर्ट की टिप्पणी- पता करना चाहिए कि पीएमएलए के तहत कितने पर दोष साबित हुआ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//