Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निलंबित आईएएस छवि रंजन को पूछताछ के लिए जेल से ईडी ऑफिस लाया गया

Ranchi :  निलंबित आईएएस छवि रंजन को आज रविवार को पूछताछ के लिए जेल से ईडी रांची जोनल ऑफिस लाया गया है. जहां ईडी के अधिकारियों के द्वारा छवि रंजन से पूछताछ की जायेगी. सेना  के कब्जे वाली भूमि और अन्य विवादित जमीनों की खरीद-बिक्री में भ्रष्टाचार करने के आरोपी रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को ईडी ने गिरफ्तार किया है. इस मामले में ईडी छवि रंजन ने छह दिनों तक पूछताछ करेगी. शनिवार को कोर्ट ने इसकी मंजूरी दे दी है. शनिवार को  छवि रंजन को वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था.

ईडी ने छवि रंजन की दस दिनों की रिमांड मांगी थी

इस दौरान ईडी की ओर से यह आग्रह किया गया  था कि छवि रंजन को दस दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की इजाजत दी जाये. लेकिन कोर्ट में सिर्फ छह दिनों की ही रिमांड की इजाजत दी. इससे पहले शुक्रवार को छवि रंजन को गिरफ्तार करने के बाद रांची सिविल कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही