Search

 
 
 

निलंबित IAS पूजा सिंघल कोर्ट ने ED कोर्ट में फाइल की डिस्चार्ज पिटीशन, सशरीर हुई हाजिर

 
Ranchi : मनी लॉन्ड्रिंग आरोपी निलंबित IAS अधिकारी पूजा सिंघल ने लगातार तीसरे दिन रांची ED विशेष कोर्ट में हाजिरी लगायी. मनरेगा घोटाला के केस में पूजा सिंघल की ओर से आज ED कोर्ट में डिस्चार्ज पीटीशन फाइल की गयी. जिसपर सुनवाई के लिए अदालत ने 17 मार्च की तारीख तय की है. पूजा सिंघल ने अपने अधिवक्ता विक्रांत सिन्हा के माध्यम से डिस्चार्ज पीटीशन दायर की है. IAS पूजा सिंघल खूंटी मनरेगा घोटाला के जरिए करोड़ों रुपए की संपति अर्जित करने और घोटाले के जरिये कमाए हुए पैसों को अलग-अलग जगह निवेश करने की आरोपी हैं. शुक्रवार को वह ED कोर्ट के विशेष न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा के समक्ष पूजा सिंघल उपस्थित हुईं. बता दें कि पूजा सिंघल फिलहाल प्रोविजनल बेल पर हैं. उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने कई शर्तों के साथ दो महीने की जमानत दी है. इसे भी पढ़ें - पूर्वोत्तर">https://lagatar.in/amit-shah-said-on-the-victory-in-the-northeastern-states-pm-modis-magic-is-working-congress-is-not-visible-even-through-binoculars/">पूर्वोत्तर

राज्यों में मिली जीत पर बोले अमित शाह, पीएम मोदी का जादू चल रहा है, कांग्रेस दूरबीन से भी नहीं दिख रही
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही