Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निलंबित IAS पूजा सिंघल को जमानत के लिए अभी करना होगा और इंतजार, 3 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

Ranchi: सस्पेंड IAS पूजा सिंघल (Pooja Singhal) की जमानत याचिका पर रांची ईडी(ED) की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान पूजा सिंघल के वकील ने कोर्ट में IAS पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया. वहीं ईडी ने रिप्लाई फाइल करने के लिए कोर्ट से समय मांगा. अब इस मामले की अगली सुनवाई 3 अगस्त को होगी. बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूजा सिंघल के खिलाफ 11 मई को ईडी ने प्राथमिकी दर्ज कर किया था. जिसके बाद ईडी पूजा सिंघल को गिरफ्तार कर ली थी. गिरफ्तारी के बाद 14 दिनों तक रिमांड पर लेकर उसे पूछताछ की गई थी. जिसके बाद 25 मई को उसे कोर्ट में पेशी किया गया था. जहां से पूजा सिंघल को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया था. तब से वो जेल में ही बंद है. इन  60 दिन में ईडी ने पूजा सिंघल समेत 7 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. पढ़ें - गुजरात">https://lagatar.in/gujarat-7-people-died-due-to-drinking-spurious-liquor-many-in-critical-condition-admitted-to-hospital/">गुजरात

: जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर, अस्पताल में कराया गया भर्ती
इसे भी पढ़ें - आज">https://lagatar.in/ed-to-question-sonia-gandhi-once-again-today-workers-will-peacefully-conduct-satyagraha/">आज

एक बार फिर सोनिया गांधी से पूछताछ करेगी ईडी, कार्यकर्ता शांतिपूर्वक सत्याग्रह करेंगे

वकील के माध्यम से बेल पिटीशन दायर किया गया

बता दें कि पूजा सिंघल ने अपने अधिवक्ता विश्वजीत मुखर्जी(Advocate Vishwajit Mukherjee) के माध्यम से बेल पिटीशन (Bail Petition) फाइल किया है. उन्होंने अपनी जमानत अर्जी में कई बातों का उल्लेख किया है. वकील ने बताया कि समय-समय पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले(Money Laundering Cases) में जेल में बंद निलंबित IAS पूजा सिंघल की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (video conferencing) के माध्यम से अदालत में पेशी करवाई जा रही है. ईडी कोर्ट के विशेष न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा की अदालत में उनकी पेशी हो रही है. इसे भी पढ़ें - पीडीएस">https://lagatar.in/it-will-take-three-months-for-pulses-to-reach-the-stove-of-pds-beneficiaries/">पीडीएस

लाभुकों के चूल्हे तक दाल पहुंचने में लगेंगे तीन महीने

5 मई को छापेमारी कर 19.31 करोड़ नकद बरामद किया था

बता दें कि ईडी ने पांच मई को पूजा सिंघल के 25 ठिकानों पर छापेमारी (Raid)की थी. जिसके बाद ईडी ने पूजा सिंघल और सीए सुमन सिंह को गिरफ्तार किया था. दोनों से 14 दिनों की पुलिस हिरासत में पूछताछ की गई, जिससे ईडी को बेहिसाब पैसे और आवास के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली. इसके अलावा कई जिले के डीएमओ के खिलाफ मिले सबूतों की जांच चल रही है. बता दें कि ईडी ने छापेमारी के दौरान सुमन सिंह के आवास और कार्यालय से 19.31 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की थी. इसे भी पढ़ें - रांची:">https://lagatar.in/ranchi-subedar-nageshwar-mahato-the-son-of-jharkhand-was-martyred-in-the-kargil-war/">रांची:

कारगिल युद्ध में शहीद हुए थे झारखंड के सपूत सूबेदार नागेश्वर महतो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही