Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निलंबित IAS पूजा सिंघल के CA सुमन को सुप्रीम कोर्ट से मिली सशर्त बेल

Advertisement
Advertisement
Ranchi/Delhi: सीए सुमन कुमार को सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त अंतरिम जमानत दी है. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की अदालत ने गुरुवार को सुमन को अंतरिम जमानत प्रदान करते हुए कहा कि यदि उन्होंने अपना पासपोर्ट जमा नहीं किया है, तो उसे जमा करें. इसके साथ ही अदालत ने कहा है कि जमानत के लिए ट्रायल कोर्ट की ओर से जो भी शर्त लगायी जाएगी, उसका उन्हें पालन करना होगा. अदालत ने कहा कि वह प्रोफेशनल हैं और करीब डेढ़ साल से जेल में हैं. ऐसे में प्रार्थी की अंतरिम जमानत का आग्रह स्वीकार किया जा रहा है. बता दें कि सुमन कुमार जेल में बंद निलंबित IAS पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक के सीए हैं. ED ने उनके आवास और कार्यालय पर हुई छापेमारी में लगभग 18 करोड़ रुपये और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए थे. सुमन मनरेगा घोटाला से जुड़े मनी लाउंड्रिंग के केस में अभियुक्त हैं. इसे भी पढ़ें- शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-those-who-leave-cattle-on-the-streets-are-not-well-many-cattle-sent-to-kanji-house-many-news-from-latehar/">शुभम

संदेश इंपैक्ट: सड़कों पर मवेशी छोड़ने वालों की खैर नहीं समेत लातेहार की कई खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही