Vinit Abha Upadhyay Ranchi: मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी IAS पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा अब तक विदेशी करेंसी भारत लाने का कोई पुख्ता साक्ष्य नहीं दे पाए हैं. अभिषेक झा ने डॉलर को रुपए में एक्सचेंज किये गए पैसों को भारतीय बैंक में जमा तो किए, लेकिन यह स्पष्ट तौर पर नहीं बताया कि पैसा आने का जरिया क्या था. 2009 और 2011 के बीच अभिषेक झा सात बार ऑस्ट्रेलिया और भारत की ट्रिप से 74450 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (AD) लाए. उन्होंने यह दावा किया है कि यह रकम उन्होंने अपनी नौकरी के दौरान अर्जित किये थे. भारतीय करेंसी में इस पैसे की वैल्यू 31.89 लाख रूपए है. नियमों के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति 5000 या उससे ज्यादा USD लाता है, और उसे भारतीय रुपयों में बदलता है तो उसे करेंसी डिक्लेरेशन फॉर्म (CDF) भरना जरुरी होता है, लेकिन अभिषेक झा ने ऐसा नहीं किया. सबसे ज्यादा पैसे पलामू में जमा किये गए. जहां आईएएस पूजा सिंघल 19 जुलाई 2010 से लेकर 8 जून 2013 तक डीसी थीं.
इसे पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-aids-control-society-will-honor-blood-donors-on-wednesday-rally-will-come-out-from-rims/">रांचीः
एड्स कंट्रोल सोसायटी बुधवार को रक्तदाताओं को करेगी सम्मानित, रिम्स से निकलेगी रैली अभिषेक झा की यात्रा और नकदी का विवरण
26 जून 2009 (ईडी 25000) 17 अगस्त 2010 (एडी 19000) 6 नवंबर 2010 (एडी 9900) 24 दिसंबर 2010 (1650 एडी) 4 मार्च 2011 (500 एडी) 19 अगस्त 2011 (एडी 8500) और 24 अक्टूबर 2011 (एडी 9900) इसे भी पढ़ें- ओड़िशा">https://lagatar.in/odisha-train-accident-bihar-resident-injured-dies-death-toll-rises-to-289/">ओड़िशा
ट्रेन दुर्घटना : बिहार निवासी घायल ने दम तोड़ा, मृतकों की संख्या 289 हुई [wpse_comments_template]
Leave a Comment