Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निलंबित IAS विनय चौबे, गजेंद्र सिंह समेत अन्य की ACB कोर्ट में पेशी

झारखंड शराब घोटाले के आरोपी IAS विनय चौबे, उत्पाद विभाग के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह सहित अन्य को मंगलवार को ACB की विशेष न्यायालय के समक्ष पेश किया गया. वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये हुई पेशी के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि 9 जून तक बढ़ा दी.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  झारखंड शराब घोटाले के आरोपी IAS विनय चौबे, उत्पाद विभाग के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह सहित अन्य को मंगलवार को ACB की विशेष न्यायालय के समक्ष पेश किया गया. वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये हुई पेशी के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि 9 जून तक बढ़ा दी.

कोर्ट ने जिन आरोपियों को पेश किया गया, उसमें IAS विनय चौबे, गजेंद्र सिंह के अलावा उत्पाद विभाग के अधिकारी सुधीर दास, सुधीर कुमार व अन्य शामिल हैं.

 

20 मई को एसीबी ने पूछताछ के बाद किया था गिरफ्तार

 

उल्लेखनीय है कि ACB ने 20 मई को राज्य के वरीय IAS अधिकारी विनय चौबे को शराब घोटाला से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद उन्हें एसीबी कोर्ट में पेश किया गया था, जहां अदालत ने उन्हें 3 जून तक न्यायिक भेज दिया था.   

 

विनय चौबे और गजेंद्र सिंह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और राज्य सरकार के उन पर लगे गंभीर आरोपों को देखते हुए दोनों अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही