Search

निलंबित IAS विनय चौबे ने हजारीबाग ACB कोर्ट से मांगी बेल

विनय चौबे ने जिस मामले में हजारीबाग ACB कोर्ट से बेल मांगी है, उस मामले में इसी महीने प्राथमिकी दर्ज की गई है. ACB ने इस संबंध में कांड संख्या 9/2025 दर्ज की है. विनय चौबे को इस मामले में न्यायिक हिरासत में ले लिया गया है.
 
फाइल फोटो

Ranchi/Hazaribagh :   हजारीबाग DC रहते हुए सेवायत भूमि घोटाला करने के आरोपी निलंबित IAS विनय चौबे ने हजारीबाग ACB कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है. उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत मांगी है.

विनय चौबे ने जिस मामले में हजारीबाग ACB कोर्ट से बेल मांगी है, उस मामले में इसी महीने प्राथमिकी दर्ज की गई है. ACB ने इस संबंध में कांड संख्या 9/2025 दर्ज की है. विनय चौबे को इस मामले में न्यायिक हिरासत में ले लिया गया है.

इससे पहले विनय चौबे झारखंड शराब घोटाला मामले में भी आरोपी बनाए गए थे. लेकिन तय समय के अंदर चार्जशीट दाखिल नहीं होने के कारण उन्हें लाभ मिला और उन्हें शराब घोटाला केस में बेल मिल गई.

अब हजारीबाग ACB कोर्ट उनकी बेल पर सुनवाई के दौरान क्या आदेश देता है, यह देखंना काफी महत्वपूर्ण होगा. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही