Search

 
 
 

इस्लामाबाद वार्ता पर सस्पेंस, ईरानी राजदूत ने पोस्ट डिलीट किया,सीजफायर टूटने के कगार पर

बदलते घटनाक्रम के बीच एक अहम खबर है कि पाकिस्तान में ईरान के राजदूत रजा अमीरी मोगदम ने अपने उस सोशल मीडिया पोस्ट को हटा दिया है, जिसमें उन्होंने ईरानी प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के साथ सीजफायर के अगले दौर की बातचीत के लिए इस्लामाबाद पहुंचने की जानकारी दी थी.
 
पाकिस्तान में ईरान के राजदूत रजा अमीरी मोगदम

Washington/Tehran : इजरायल द्वारा लेबनान की राजधानी बेरूत भीषण बमबारी किये जाने पर ईरान भड़क गया है. इन हमलों में एक ही दिन में 200 से अधिक लोग मारे गये हैं और सैकड़ों लोग घायल है.  

 

AXIOS के एक रिपोर्टर के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से इन हमलों को जारी रखने का संकेत दिया था. ट्रंप ने कहा था,  हमले जारी रखो. ईरान ने इसके विरोध में दुनिया के सबसे अहम तेल मार्ग Strait of Hormuz को फिर से बंद कर दिया है,  

 

बदलते घटनाक्रम के बीच एक अहम खबर है कि पाकिस्तान में ईरान के राजदूत रजा अमीरी मोगदम ने अपने उस सोशल मीडिया पोस्ट को हटा दिया है, जिसमें उन्होंने ईरानी प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के साथ सीजफायर के अगले दौर की बातचीत के लिए इस्लामाबाद पहुंचने की जानकारी दी थी.अब यह पोस्ट एक्स पर से गायब है और इसे हटाने की वजह सामने नहीं आयी है.

 

दो सप्ताह के सीजफायर समझौते के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि जब तक अमेरिका और ईरान के बीच सही  एग्रीमेंट नहीं होगा, तब तक अमेरिकी सेना ईरान के आसपास मौजूद रहेगी. चेताया कि अगर समझौता नहीं हुआ तो फिर से हमला शुरू होगा. हमला पहले से ज्यादा भीषण होगा.

 

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका लंबे समय से इस बात पर कायम है कि ईरान परमाणु हथियार विकसित नहीं कर सकता और होर्मुज जलडमरूमध्य खुला तथा सुरक्षित रहना चाहिए. अमेरिकी दावे से इतर होर्मुज स्ट्रैट को लेकर ईरान की नयी शर्त है. रिपोर्ट्स के अनुसार दो सप्ताह के सीजफायर के दौरान ईरान तेल टैंकरों से प्रति बैरल 1 डॉलर क्रिप्टोकरेंसी में शुल्क वसूलेगा.सभी जहाजों को पूर्व अनुमति लेनी होगी. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही