Search

 
 
 

कर्नाटक के अगले सीएम पर सस्पेंस! सिद्धरमैया या डीके शिवकुमार, मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे तय

 
NewDelhi/Bengluru :  कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों में कांग्रेस ने 135 सीटों के साथ भारी जीत हासिल की है.  इस जीत के बाद राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. इस पर सस्पेंस बना हुआ है. मुख्यमंत्री पद के लिए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार प्रमुख दावेदार हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दिल्ली में अगला चेहरा तय करेंगे. सूत्रों की मानें तो सीएलपी की मीटिंग में सिद्धारमैया ने सुझाव दिया है कि पहले दो साल के लिए प्रदेश के सीएम वह बनें और उसके बाद डीके शिवकुमार. हालांकि कर्नाटक सीएम के रूप में अगला चेहरा कौन होगा, इसका अंतिम फैसला मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-caught-red-handed-woman-doing-brown-sugar-business/">रांची

पुलिस ने ब्राउन शुगर का कारोबार करने वाली महिला को रंगे हाथ पकड़ा)

विधायकों की राय जानकर वापस दिल्ली लौटे तीन पर्यवेक्षक

बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल के नेता के संदर्भ में विधायकों की राय जानने के लिए पार्टी के तीन पर्यवेक्षकों को बेंगलुरु भेजा गया था. तीनों पर्यवेक्षकों (सुशील कुमार शिंदे, जितेंद्र सिंह और दीपक बाबरिया)  ने पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों से अलग-अलग बात कर उनकी राय जानी. सोमवार को सभी पर्यवेक्षक और पार्टी महासचिव एवं कांग्रेस के कर्नाटक मामलों के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ दिल्ली लौट आये हैं. आज वे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-ssp-retired-seven-inspectors/">रांची

: सात इंस्पेक्टर को SSP किशोर कौशल ने किया विरमित
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही