Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चुटिया में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

Advertisement
Advertisement
Ranchi: राजधानी रांची के चुटिया इलाके में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत हो गयी. महिला एक माह की गर्भवती थी. मामला चुटिया थाना क्षेत्र के केतारीबगान का है. महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है. इसे लेकर चुटिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है. प्राथमिकी में परिजनों ने महिला के ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है. इसे पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-food-safety-officer-raids-sweet-and-salty-factories-stir-among-shopkeepers/">धनबाद

: मिठाई-नमकीन फैक्ट्रियों में फूड सेफ्टी ऑफिसर का छापा, दुकानदारों में हड़कंप

क्या है मामला

मृतका सरिया कुमारी की शादी 2019 में राजस्थान में काम करने वाले धनंजय कुमार के साथ हुई थी. सरिता के पिता मनोज चौधरी चुटिया थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी में ही रहते हैं. उन्होंने बड़े धूमधाम के साथ बेटी की शादी की थी. सरिता की बड़ी बहन वंदना ने कहा कि उनकी बहन को जहर देकर ससुराल वालों ने मार दिया. वंदना ने बताया कि सरिता की सास अपने घर में बेटी और दामाद को रखना चाहती थी. इस बात को लेकर कई दिनों से उनका सरिता से विवाद चल रहा था. इसी वजह से सरिता की सास ने ही उसे जहर देकर मार दिया है. इसे भी पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/jharkhand-pradesh-youth-congress-to-celebrate-pm-modis-birthday-as-unemployment-day/">पीएम

मोदी के जन्मदिन को ‘बेरोजगार दिवस’ के रूप में मनाएगी झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस

सीसीटीवी कैमरे कर दिये गए बंद

वंदना ने कहा कि सरिता के घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं. लेकिन आखिर क्या वजह थी कि गुरुवार को सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिये गए थे. सरिता 1 महीने की गर्भवती थी. अपने दूसरे बच्चे को लेकर वह बहुत खुश थी, और उसके भविष्य को लेकर कई सपने संजोय थे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही