Search

 
 
 

दुबई में बोकारो के प्रवासी मजदूर की संदिग्ध मौत, परिवार ने मारपीट का आरोप लगाया

Ranchi : विदेश में झारखंड के प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला झारखंड के बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़की सीधावारा पंचायत के प्रवासी मजदूर मनोज महतो का है. मनोज महतो की दुबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है.
 

Ranchi : विदेश में झारखंड के प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला झारखंड के बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़की सीधावारा पंचायत के प्रवासी मजदूर मनोज महतो का है. मनोज महतो की दुबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है.

 

मृतक की पत्नी कौशल्या देवी ने आरोप लगाया है कि उनके पति के साथ वहां मारपीट की गई, जिसके कारण शुक्रवार को उनकी जान चली गई. जानकारी के अनुसार बड़कीसीधावारा गांव निवासी भैरो महतो के 42 वर्षीय पुत्र मनोज महतो 8 मार्च को रोजगार के सिलसिले में दुबई गए थे. 

 

परिजनों का कहना है कि वहां उन्हें उचित भोजन तक नहीं दिया जा रहा था और काम न करने पर प्रताड़ित किया जाता था. आरोप है कि मारपीट के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई. मनोज सैम बिल्डिंग कंक्रीटिंग प्राइवेट कंपनी में कार्यरत थे. 

 

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है. 

 

प्रवासी हित में कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि प्रवासी मजदूरों की मौत का यह कोई नया मामला नहीं है. गोमिया बिशनगढ़ डुमरी और बगोदर प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग रोजगार की तलाश में विदेश जाते हैं जहां कई बार उन्हें शोषण और असुरक्षित परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने सरकार से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग की, ताकि मजबूरी में हो रहे पलायन को रोका जा सके.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही