Search

 
 
 

सरायकेला-खरसावां में जंगली हाथी की संदिग्ध मौत, हाई वोल्टेज तारों पर उठे सवाल

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत तिरुलडीह और सपारूम गांव के जंगल में एक जंगली हाथी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. प्रारंभिक जांच में हाथी की मौत हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से होने की आशंका जताई जा रही है.
 

Seraikela-Kharsawan :  झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत तिरुलडीह और सपारूम गांव के जंगल में एक जंगली हाथी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. प्रारंभिक जांच में हाथी की मौत हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से होने की आशंका जताई जा रही है.


घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद तिरुलडीह पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी.


वन विभाग के अधिकारियों ने आसपास के इलाके से साक्ष्य जुटाए हैं हाथी की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. वहीं घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों ने जंगल क्षेत्र में गुजर रहे हाई वोल्टेज तारों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं.


फिलहाल वन विभाग की टीम हाथी के शव का पोस्टमॉर्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी हुई है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

  


 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही