Search

 
 
 

सस्टेनेबल बिजनेस समय की मांग : तदाशा मिश्रा

 
Ranchi: सरला बिरला विश्वविद्यालय में गुरुवार को दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ हुआ. इसका आयोजन फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस मैनेजमेंट की ओर से इमर्जिंग ट्रेंड्स इन इन्नोवेटिव एंड सस्टेनेबल बिजनेस प्रैक्टिसेज थीम पर बीके बिरला ऑडिटोरियम में हुआ. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में आईपीएस तदाशा मिश्रा शामिल हुईं. इसकी अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर गोपाल पाठक ने की. इस अवसर पर अतिथियों ने संयुक्त नेशनल कॉन्फ्रेंस के सोवेनियर का विमोचन किया. नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रथम सत्र में एचईसी लिमिटेड के प्रोडक्शन एंड मार्केटिंग डायरेक्टर राणा शुभाशीष चक्रवर्ती, सीसीएल के पर्सनल डायरेक्टर एचएन मिश्रा, सेल मैनेजमेंट ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजीव कुमार, अदानी पावर लिमिटेड झारखंड के कॉरपोरेट ऑफिस हेड डॉ अमृतांशु प्रसाद, मेकॉन के चीफ जनरल मैनेजर आशा डब्लू विश्वास और विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर विजय कुमार सिंह ने इसमें अपने विचार दिये. एडीजी तदाशा मिश्रा ने कहा कि आज सस्टेनेबल बिजनेस समय की मांग है. पर्यावरणीय परिवर्तन एवं उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए सस्टेनेबल बिजनेस कारगर साबित हो सकता है. उन्होंने गांधीजी के विचारों एवं सिद्धांतों की चर्चा करते हुए बिजनेस में एथिक्स पर काफी जोर दिया. इसे भी पढ़ें–  आप">https://lagatar.in/aaps-gujarat-convenor-gopal-italia-in-delhi-polices-custody-made-objectionable-remarks-on-pm-modi/">आप

के गुजरात संयोजक गोपाल इटालिया दिल्ली पुलिस की हिरासत में, पीएम मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
कुलपति प्रोफ़ेसर गोपाल पाठक ने कहा कि हमारे फ्यूचर जनरेशन के हितों को ध्यान में रखकर सस्टेनेबल बिजनेस प्रैक्टिस अपनाए जाने की आवश्यकता है. उन्होंने कोरोना काल में उत्पन्न विभीषिका और खासकर मेडिकल सेक्टर में रेमडेसीविर व डोलो जैसी महत्वपूर्ण दवाओं की कालाबाजारी की चर्चा करते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएं बिजनेस एथिक्स के लिए न केवल खतरनाक है, बल्कि मानव समुदाय के लिए अमानवीय कृत्य है. विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने सेमिनार किए जाने की प्रशंसा करते हुए आयोजन समिति एवं सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें–  मोदी">https://lagatar.in/subramanian-swamy-lashed-out-at-modi-government-over-ram-setu-said-not-a-single-affidavit-in-8-years/">मोदी

सरकार पर रामसेतु को लेकर बरसे सुब्रमण्यन स्वामी, कहा, 8 साल में एक भी हलफनामा नहीं, SC ने जवाब तलब किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही