Search

 
 
 

सुतारा आर्ट स्टूडियो का ग्राफिक और प्रिंट मेकिंग वर्कशॉप-प्रदर्शनी आज से

 
-20 से 24 मार्च तक आम लोग भी आ सकते हैं प्रदर्शनी में Ranchi: सुतारा आर्ट स्टूडियो के तत्वावधान में ग्राफिक और प्रिंट मेकिंग वर्कशॉप और प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है, जो हफ्ते भर चलेगा. बुधवार, 19 मार्च को शाम 4 बजे वर्कशॉप का उद्घाटन होगा. इसके बाद 20 मार्च से प्रदर्शनी आम लोगों के लिए खुली रहेगी. यह आयोजन कांके रोड स्थित सीएमपीडीआईएल मुख्यालय के निकट सुरेंद्र प्रसाद के ऑरा आर्ट एकेडमी में किया जा रहा है. सुतारा आर्ट स्टूडियो की संचालिका हेमलता ने यहां जारी एक बयान में कहा कि वर्कशॉप में हिस्सा लेने वाले कलाकार नई तकनीकों का अभ्यास करेंगे और इन कलाकारों की कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी. 20 से 24 मार्च तक यह प्रदर्शनी आम लोगों के लिए खुली रहेगी. हेमलता ने बताया कि इस आयोजन के विशिष्ट अतिथियों में अजित दुबे, हरेंद्र सिन्हा, पी.एन. सिंह, आशीष शीतल मुंडा, रामानुज शंकर, विनोद रंजन और दीपांकर करमकार उपस्थित रहेंगे. इस वर्कशॉप में वरिष्ठ कलाकार बताएंगे कि आज के दौर में कला क्षेत्र में ग्राफिक्स की क्या भूमिका है और किन तकनीकों का इस्तेमाल कर हम ग्राफिक्स को और बेहतर बना सकते हैं. इसे भी पढ़ें – लोकसभा">https://lagatar.in/on-pm-modis-maha-kumbh-speech-in-lok-sabha-rahul-gandhi-said-he-did-not-even-pay-tribute-to-those-who-lost-their-lives-there/">लोकसभा

में पीएम मोदी की महाकुंभ स्पीच पर राहुल गांधी ने कहा, वहां जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि तक नहीं दी
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही