Search

 
 
 

सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नये मुख्यमंत्री होंगे, भाजपा विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में कल 9 मई को 11 बजे सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह समेत राजग के बड़े नेता और कई राज्यों के सीएम शामिल होंगे
 

Kolkata :   भवानीपुर में मंमता बनर्जी को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नये मुख्यमंत्री होंगे. कोलकाता स्थित कन्वेंशन सेंटर में भाजपा विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी के नाम पर मुहर लगी. वे विधायक दल के नेता चुने गये. खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुभेंदु के नाम का ऐलान किया.

 

 

उनके नाम का प्रस्ताव भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्या ने रखा. अन्य ने उसका अनुमोदन किया. बताया जाता है कि राज्य में दो उप मुख्यमंत्री भी होंगे. उनमें एक महिला डिप्टी CM होंगी. सूत्रों के अनुसार सुवेंदु अपने पास गृह विभाग भी रखेंगे.

 

 

बता दें कि कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में कल 9 मई को 11 बजे सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह समेत राजग के बड़े नेता और कई राज्यों के सीएम शामिल होंगे. 

 

यह अहम बात है कि सुवेंदु ने इस बार सीएम रहीं ममता बनर्जी को भवानीपुर से 15 हजार से भी अधिक वोटों से हराया है. वे नंदीग्राम से भी लगातार दूसरी बार जीते हैं.

 

याद करें कि 2021 में उन्होंने नंदीग्राम में ममता को हराया था. भाजपा ने 2026 के विधानसभा चुनाव में 207 सीटें जीती हैं. ममता की टीएमसी महज 80 सीटों पर सिमट गयी है.

 

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सुवेंदु अधिकारी शाम साढ़े छह बजे राज्यपाल आरएन रवि से मिल कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही