Search

 
 
 

सुवेंदु अधिकारी का आरोप, मतगणना पूर्व अधिकारियों की ड्यूटी जानकारी लीक हो रही, चुनाव आयोग संज्ञान ले

अधिकारी ने आज रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि उनके संज्ञान में आया है कि मतगणना के दिन ड्यूटी के लिए तैनात कई अधिकारी कथित तौर पर अपनी ड्यूटी का विवरण, स्थान और पदनाम के संबंध में अपने-अपने विभागीय संगठनों और संघों को जानकारी मुहैया करा रहे हैं.
 

Kolkata : पश्चिम बंगाल  विधानसभा चुनाव को लेकर 4 मई, सोमवार को मतगणना होगी.  मतगणना से पहले भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने मतगणना में शामिल कुछ अधिकारियों पर सनसनीखेज आरोप लगाये हैं.

 

 

 

उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी अपनी ड्यूटी, स्थानऔर जिम्मेदारियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां अपने  विभागीय संगठनों और संघों के साथ शेयर कर रहे हैं. सुवेंदु अधिकारी ने य़ह आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से  इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने की गुहार लगाई है. 

 


उन्होंने कहा कि इससे सोमवार को होने वाली मतगणना प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर असर पड़ सकता है. पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता खतरे में पड़ जायेगी. 


 

अधिकारी ने आज रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि उनके संज्ञान में आया है कि मतगणना के दिन ड्यूटी के लिए तैनात कई अधिकारी कथित तौर पर अपनी ड्यूटी का विवरण, स्थान और पदनाम के संबंध में अपने-अपने विभागीय संगठनों और संघों को जानकारी मुहैया करा रहे हैं.

 


कहा कि जानकारी है कि कुछ स्प्रेडशीट और सूचियां प्रसारित की जा रही हैं, जिनमें अधिकारी अपनी चुनाव ड्यूटी की जानकारी स्वेच्छा से या किसी दबाव में भर रहे हैं. उस सूचियों में मतगणना प्रक्रिया के दौरान उनकी विशिष्ट भूमिकाओं का विवरण भी शामिल दर्शाया गया है. 

 


 श्री अधिकारी ने सोशल मीडिया पोस्ट के साथ कुछ व्हाट्सएप मैसेज के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए इसे चुनाव संबंधी नियमों का गंभीर उल्लंघन करार दिया. कहा कि मतगणना प्रक्रिया की पवित्रता और विश्वसनीयता इसमें शामिल कर्मियों की तैनाती की गोपनीयता पर निर्भर करती है.

 


गोपनीयता का उल्लंघन परिणामों की निष्पक्षता को सीधे तौर पर प्रभावित करसकता है. सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि  जब किसी अधिकारी की तैनाती का खास विवरण किसी राजनीतिक झुकाव वाले संगठन या संघ को पता चल जाता है, तो इससे अनावश्यक राजनीतिक प्रभाव और दबाव (धमकी) की गुंजाइश बन जायेगी. 

 


भाजपा नेता ने  चुनाव आयोग और पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से इस सूचना पर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है.  उन्होंने अपील की कि अधिकारियों को किसी भी संगठन या संघ के साथ अपनी मतगणना ड्यूटी साझा करने से रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किये जायें. साथ ही जानकारी जुटाने वाले संगठनों की जांच भी होनी चाहिए. 


 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही