Search

 
 
 

सुवेंदु अधिकारी का आरोप, जानबूझकर अरबी संस्कृति को बढ़ावा दे रही है ममता सरकार

भाजपा नेता  सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य में जानबूझकर अरबी संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है. इस कारण बंगाल की सनातन विरासत कमजोर हो रही है.
 

Kolkata : भाजपा नेता  सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य में जानबूझकर अरबी संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है. इस कारण बंगाल की सनातन विरासत कमजोर हो रही है.

 

उन्होंने दावा किया कि भाजपा बंगाल को बंगाली हिंदुओं की मातृभूमि के रूप में सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है.  कल पोइला बैसाख (बंगाली नव वर्ष) के अवसर पर ‘मातृशक्ति भरोसा कार्ड की शुभारंभ करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार राज्य की सनातन विरासत को व्यवस्थित रूप से कमजोर कर रही है.

 

कहा कि हम उर्दू भाषा और महिलाओं को घूंघट में रखने वाली संस्कृति को थोपे जाने का प्रयास देख रहे हैं. यह स्वामी विवेकानंद और श्री चैतन्य की भूमि पर हमला है. श्री अधिकारी ने  श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रयासों के कारण 1947 में पश्चिम बंगाल भारत का हिस्सा बना रहा.

 

उन्होंने कहा कि इस नव वर्ष पर, हम इस बंगाली हिंदू मातृभूमि की रक्षा करने और अपनी माताओं और बहनों के खिलाफ लव जिहाद जैसे अत्याचारों को हमेशा के लिए समाप्त करने का संकल्प लेते हैं. 


 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही