Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : स्वनि​धि योजना ने खोल दी लौहनगरी के फुटपाथ दुकानदारों की किस्मत

Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : भालुबासा के श्यामजी रजक पहले फुटपाथ पर दुकान लगाते थे. अब उनका अपना स्माल फूड कार्नर है. हैं. भालूबासा के ही लच्छो देवी भी फुटपाथ पर दुकान सजा कर बैठती ​थीं. अब उनका लेडीज कार्नर अपना दुकान है. ये सब संभव हो सका है पीएम स्वनि​धि योजना के तहत. अब ये दुकानदार पहले की तुलना में अच्छी कमाई कर रहे हैं और अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं. श्यामजी रजक और लच्छो देवी ही नहीं पीएम स्वनि​धि योजना ने जमशेदपुर के 2739 फुटपाथ दुकानदारों की किस्मत खोल दी है. इन दुकानदारों को जमशेदपुर अ​धिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने बैंक से लोन दिलाया है. जेएनएसी के पास 4914 फुटपाथ दुकानदारों की सूची है. इन सभी दुकानदारों को बैंक लोन दिलाया जाना है. बाकी बचे दुकानदार भी बैंक लोन हासिल कर अपना खुद का कारोबार शुरू करने की कवायद में लगे हुए हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-excise-department-conducted-raids-in-illegal-liquor-sales-places-one-arrested-huge-quantity-of-mahua-liquor-seized/">जमशेदपुर

: उत्पाद विभाग ने अवैध शराब बिक्री स्थलों में की छापेमारीं, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में महुआ शराब जब्त

अब तक बांटा गया तीन करोड़ 48 लाख 40 हजार रुपये का लोन

जेएनएसी ने बैंकों के जरिए फुटपाथ दुकानदारों को अब तक तीन करोड़ 48 लाख 40 हजार रुपये का लोन दिलाया है. 2400 फुटपाथ दुकानदारों को प्रति दुकानदार 10 हजार रुपये का बैंक कर्ज दिलाया गया है. 337 फुटपाथ दुकानदारों को प्रति दुकानदार 20 हजार रुपये का लोन दिलाया गया है. दो दुकानदारों को प्रति दुकानदार 50 हजार रुपये का कर्ज दिलाया गया है. जेएनएसी के विशेष पदा​धिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पहली किस्त के तौर पर फुटपाथ दुकानदारों को कारोबार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये का लोन दिलाया जाता है. इससे दुकानदार अपना कारोबार स्थापित करता है और बैंक का कर्ज अदा करता है. ये कर्ज अदा करने के बाद उसे 20 हजार रुपये की दूसरी किस्त दी जाती है. दूसरी किस्त की रकम अदा करने के बाद दुकानदार को 50 हजार रुपये का बैंक कर्ज मिलता है. यह रकम मिलने के बाद दुकानदार अपने कारोबार को विस्तार देता है. यह किस्त अदा करने के बाद ही दुकानदार बैंक से आठ लाख रुपये तक का लोन ले सकता है.

इस साल 458 फुटपाथ दुकानदारों को मिलेगा लोन

इस साल जेएनएसी 458 फुटपाथ दुकानदारों को लोन दिलाएगी. इनमें से 290 फुटपाथ दुकानदारों को प्रति दुकानदार 10 हजार रुपये का बैंक लोन दिलाया जाएगा. यही नहीं, 168 फुटपाथ दुकानदारों को प्रति दुकानदार 20 हजार रुपये का लोन दिलाया जाएगा . जो दुकानदार 20 हजार रुपये का अपना लोन अदा कर देंगे उन्हें 50 हजार रुपये का लोन दिलाया जाएगा . [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही