Search

 
 
 

धनबाद नगर निगम में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छ अमृत महोत्सव

 
Dhanbad : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-the-students-of-carmel-school-told-the-method-of-waste-management-through-the-model/">(Dhanbad)

नगर निगम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छ अमृत महोत्सव का आयोजन करेगा. सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत 17 सितंबर को बिरसा मुंडा पार्क से होगी. पहले दिन फ्लैग ऑफ द इवेंट, मानव श्रृंखला व स्वच्छता दौड़ का आयोजन किया जाएगा. 24 सितंबर को कतरास के लिलोरी पार्क में महोत्सव मनाया जाएगा. इसके तहत पार्क से लिलोरी मंदिर तक फ्लैग मार्च निकाला जाएगा, इसके साथ ही मानव श्रृंखला, सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा.  2 अक्टूबर को धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में महोत्सव का समापन होगा. इससे पहले मैराथन दौड़, वाल पेंटिंग व पुरस्कार वितरण समारोह होगा. उन्होंने बताया कि महोत्सव में नगर निगम के अधिकारियों व कर्मियों के अलावा जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध लोग और स्कूली छात्र-छात्राएं शरीक होंगे. महोत्सव का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ug-studies-will-be-twice-as-expensive-in-affiliated-colleges-as-compared-to-the-affiliated-colleges/">धनबाद

: अंगीभूत की तुलना में संबद्ध कॉलेजों में दोगुनी महंगी होगी यूजी की पढ़ाई [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही