Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर में सब्जी मंडी के बाहर उड़ाई जा रही स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां

Advertisement
Advertisement
Deoghar : शहर के सब्जी मंडी के बाहर स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही है. यहां गंदगी का अंबार लगा है. इस जगह से गुजरने पर दुर्गंध से नाक फट जाती है. बिना नाक बंद किए इधर से गुजरना मुश्किल है. दुर्गंध से रोग फैलने की आशंका है. इस रास्ते से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं. देवघर तीर्थ क्षेत्र होने के नाते इस जगह को साफ-सुथड़ा होना चाहिए. वैसे देवघर नगर निगम साफ-सफाई के मामले में  इस शहर को देश के टॉप 10 जिलों में शामिल कराने की कवायद में लगा है. गंदगी को देखने से यही लगता है कि नगर निगम अपने इस मंसूबे में कामयाब नहीं होगा. सब्जी मंडी में जो भी सड़ी-गली सब्जियां होती है उसे बेरोकटोक यहां फेक दिया जाता है. बाजार में सब्जी से लेकर, मछली और चिकेन भी बिकता है. सड़ी मछलियां और खराब चिकेन भी यहां फेंका जाता है. ये चीजें फेंके जाने के बाद सड़ती है, जिससे दुर्गंध फैलती है. आसपास के इलाके में भी होटल भी है. दुर्गंध के कारण लोग होटल में खाना नहीं चाहते. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=276320&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : झामुमो के सदस्यता अभियान में कई नए सदस्य बने [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही