Search

 
 
 

सीएमपीडीआई में  कई कार्यक्रमों के साथ  स्वच्छता पखवाड़ा 2024 का समापन...

 
  Ranchi : सीएमपीडीआई में रविवार को स्वच्छता पखवाड़ा 2024 के समापन समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर सीएमपीडीआई के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक मनोज कुमार, निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी) अजय कुमार, निदेशक (तकनीकी/ईएस) सतीश झा, मुख्य सतर्कता अधिकारी सुमित कुमार सिन्हा ने स्वच्छता योद्वाओं को सम्मानित किया. उन्होंने पौधारोपण कर 16-30 जून तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़ा का समापन किया. इस अवसर पर सीएमपीडीआई (मुख्यालय) तथा क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के महाप्रबंधक व विभागाध्यक्षगण और वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

जागरुकता पैदा करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है

इस मौके पर मनोज कुमार ने स्वच्छता पर जोर दिया और कहा कि स्वच्छ भारत के महात्मा गांधीजी के सपने को साकार करने के लिए हमारे दैनिक जीवन और आसपास के समुदायों में स्वच्छता को अपनाना आवश्यक है. नागरिकों का अच्छा स्वास्थ्य व जीव कल्याण ही स्वच्छता का अंतिम लाभ है. सतीश झा ने कहा कि स्वच्छता के संबंध में जानकारी का प्रचार-प्रसार और जागरुकता पैदा करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है, इसे निभाने के लिए हम लोगों को सतत् प्रयास करना चाहिए. सुमित कुमार ने स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान की गयी विभिन्न गतिविधियों के लिए सीएमपीडीआई की सराहना की और कर्मियों को पूरे वर्ष स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में जुड़े रहने की सलाह दी.

निबंध लेखन और ड्राइंग आदि  प्रतियोगिता आयोजित की गयी

[ सीएमपीडीआई ने स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान एकल उपयोग प्लास्टिक पर अंकुश लगाने के लिए जागरुकता अभियान, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता अभियान, अपशिष्ट / कचरे का निपटान, सफाई आदि गतिविधियां चलायीं. इस क्रम में सभी क्षेत्रीय संस्थानों और इसके अधीनस्थ चल रहे शिविरों में लोगों के बीच स्वच्छता जागरुकता बढ़ाने के लिए वर्षा जल संचयन प्रणाली, सीवेज उपचार संयंत्र (एसटीपी), तालाबों आदि की सफाई और प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन और ड्राइंग आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही