Search

 
 
 

स्वामी डॉ उमाकांत नंद सरस्वती ने नंदिनी गिर फॉर्म, ठाकुरगांव का भ्रमण किया

 
Ranchi : महामंडलेश्वर स्वामी डॉ उमाकांत नंद सरस्वती जी ने दो दिन पूर्नं   नंदिनी गिर फार्म, ठाकुरगांव का भ्रमण किया. वहां स्वामी जी का स्वागत डॉ अभिषेक कुमार सिंह और डॉ मीनाक्षी सिंह ने किया. स्वामी जी ने फार्म में गौ माता(गिर नस्ल) को रोटी खिलायी. अनुयायियों और भक्तों के साथ ऑर्गेनिक सब्जियों से बने लिट्टी-चोखा का सेवन किया. महामंडलेश्वर ने फार्म में किये जा रहे कृषि कार्य की सराहना करते हुए संचालकों को आशीष प्रदान किया.

महामंडलेश्वर ने आध्यात्मिक चर्चा करते हुए श्रद्धालुओं  को आशीर्वाद दिया

महामंडलेश्वर स्वामी डॉ उमाकांत नंद सरस्वती जी गुरुवार रात आठ बजे नंदिनी गिर फॉर्म, ठाकुरगांव पहुंचे थे. यहां उन्होंने आध्यात्मिक चर्चा करते हुए उपिस्थत श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया. उन्होंने भारतवर्ष धर्म प्रधान देश होना चाहिए या कर्म प्रधान, विश्वास महत्वपूर्ण है या ज्ञान और गौ माता का जीवन, परिवार और समाज के साथ विश्व के नौ निर्माण योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला. फॉर्म की डायरेक्टर डॉ मीनाक्षी सिंह ने सभी का आभार जताया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही