Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामकृष्ण मिशन के उपाध्यक्ष स्वामी प्रभानंद का निधन, उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे

Kolkata :  रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के उपाध्यक्ष स्वामी प्रभानंद का शनिवार शाम 6.50 बजे कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया. स्वामी प्रभानंद ने 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. वे बीते छह माह से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. स्वामी प्रभानंद के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रविवार रात आठ बजे तक बेलूर मठ में रखा जायेगा. स्वामी प्रभानंद के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रात नौ बजे से शुरू होगी. रामकृष्ण मिशन ने बयान जारी इस बात की जानकारी दी.

बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने शोक व्यक्त किया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वामी प्रभानंद के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने ट्विटर कर कहा कि स्वामी प्रभानंद का जीवन और शिक्षा आने वाली कई पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी. उनके भक्तों को इस कठिन समय में शक्ति मिले. इसे भी पढ़ें : अमेरिका">https://lagatar.in/america-the-death-toll-due-to-the-devastating-storm-and-tornado-reached-21/">अमेरिका

: विनाशकारी तूफान और बवंडर के कारण मरने वालों की संख्या 21 पर पहुंची

 1958 में रामकृष्ण मिशन से जुड़े थे स्वामी प्रभानंद

बता दें कि स्वामी प्रभानंद का जन्म 17 अक्टूबर 1931 को अखौरा में हुआ था. जो अब बांग्लादेश का हिस्सा है. स्वामी प्रभानंद 1958 में नरेंद्रपुर केंद्र में रामकृष्ण मिशन से जुड़े. उन्होंने 1966 में स्वामी वीरेश्वरानंदजी महाराज से ‘संन्यास दीक्षा’ प्राप्त की थी. इसे भी पढ़ें : टीम">https://lagatar.in/former-team-india-veteran-cricketer-salim-durrani-passed-away-breathed-his-last-at-the-age-of-88/">टीम

इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का निधन, 88 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही