Search

 
 
 

धनबाद क्लब में धूमधाम से मना स्वामी प्रभुपाद का जन्मोत्सव

 
Dhanbad : अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ के संस्थापक आचार्य स्वामी श्रील प्रभुपाद का जन्मोत्सव 20 अगस्त को धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-woman-dies-in-suspicious-condition-in-damodarpur-maternal-uncle-said-murder-has-happened/">(Dhanbad)

क्लब में धूमधाम के साथ मनाया गया. इस्कॉन की ओर से आयोजित समारोह में महिलाओं ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया. इस्कॉन धनबाद के अध्यक्ष प्रेमदास व उपाध्यक्ष दामोदर गोविंद दास ने कहा कि प्रभुपाद ने सनातन धर्म व हरे कृष्ण महामंत्र का प्रचार पूरे विश्व में किया. 72 वर्ष की अवस्था में अमेरिका जाकर सनातन धर्म का प्रचार किया. हजारों शिष्य बनाए और हरे कृष्ण महामंत्र का प्रचार किया. 14 बार पूरी धरती का भ्रमण किया और 108 मंदिर, फार्म कम्युनिटीज व गुरुकुल बनाए. उन्होंने कहा कि श्रील प्रभुपाद ने भगवद् गीता व श्रीमद्भागवत समेत कई शास्त्रों का अंग्रेजी में अनुवाद किया, ताकि पूरे विश्व के लोग पढ़ सकें. उन्होंने बहुत कई भाषाओं में धार्मिक पुस्तकों का अनुवाद किया और कई पुस्तकें लिखी. स्वामी प्रभुपाद का जन्म महोत्सव हर साल पूरे विश्व  के इस्कॉन मंदिरों में धूमधाम के साथ मनाया जाता है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-little-ones-dressed-in-the-form-of-radha-krishna-fascinated-by-their-presentation/">धनबाद

: राधा-कृष्ण के रूप धरे नन्हे-मुन्नों ने अपनी प्रस्तुति से मोहा मन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही