Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति ने 250 विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Advertisement
Advertisement
विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रयास करना चाहिए : अभिजीत Chouparan : चौपारण प्रखंड सभागार में स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति के तत्वावधान में शनिवार को आयोजित प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में प्रखंड के मैट्रिक परीक्षा में 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 250 विद्यार्थियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए बतौर मुख्य वक्ता शिक्षाविद् अभिजीत कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को निरंतर ईमानदारी व परिश्रम के साथ प्रयास करते रहना चाहिए. विद्यार्थियों को स्मार्टफोन का सदुपयोग करना चाहिए. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था के अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि संस्था युवाओं को सही लक्ष्य निर्धारण में कैसे मदद करे, इसी उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया. युवा अपने माता-पिता व शुभचिंतकों की भावनाओं को समझें और सही लक्ष्य की ओर बढ़ें. इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. मुख्य वक्ता का स्वागत संस्था के सदस्यों ने पवित्र श्रीमद्भागवत देकर किया. मंच संचालन पत्रकार अरविंद कुमार सिंह ने किया. इस दौरान शिक्षक मदन साव, अशोक गुप्ता, संजय सिन्हा, सामाजिक कार्यकर्ता रिंकी विश्वकर्मा, गजाधर प्रसाद, नीरज चंद्रवंशी, राजेश कुमार, शंकर सुमन, ब्रह्मदेव गुप्ता, हरियाली दूत दिनेश साव, मुनेश्वर गुप्ता, जीतेंद्र चंद्रवंशी, आशीष गुप्ता, मनोज कुमार साव, चंदन राणा, मुन्ना केशरी, नंदकिशोर प्रजापति, जीतेंद्र पांडेय सहित संस्था के कई सदस्यों के अलावा अभिभावक भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/read-two-important-news-of-hazaribagh-together/">हजारीबाग

की दो अहम खबरें पढ़ें एक साथ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही