Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा समाज के लिए संजीवनी की तरह है : अविनाश देव

Advertisement
Advertisement
Medininagar (Palamu): मेदिनीनगर के संत मरियम स्कूल में बुधवार को स्वामी विवेकानंद की 159वीं जयंती मनाई गई. कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव, प्राचार्य कुमार आदर्श, उप प्राचार्य एसबी साहा, सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं और शहर के गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए. विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने कहा कि प्रत्येक समस्या अपने साथ संघर्ष लेकर आती है. स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुष के अनुभव का निष्कर्ष यही है कि संघर्ष से डरना अथवा उस से विमुख होना अहितकर है. मानव धर्म के प्रतिकूल है और अपने विकास को अनावश्यक रूप से बाधित करना है. इसे भी पढ़ें-  ">https://lagatar.in/sc-forms-5-member-committee-in-pm-modis-security-lapse-case-justice-indu-malhotra-will-lead/">

 SC ने पीएम मोदी की सुरक्षा चूक मामले में 5 सदस्यीय समिति बनाई, जस्टिस इंदु मल्होत्रा लीड करेंगी         
कहा कि समाज को नई संजीवनी देने वाले प्रखर राष्ट्रभक्त विवेकानंद का आविर्भाव समाज में नई चेतना प्रेरक के रूप में हुआ. वर्तमान समय में इनकी प्रेरणा अनुकरणीय है. इनकी प्रेरणा समाज के लिए संजीवनी की तरह है. कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सुधांशु दुबे, रौशन राज, संगीत शिक्षक राम-श्याम बंधु, गनौरी प्रजापति, मनोज पांडे, अर्जुन अग्रवाल और जयप्रकाश कुमार समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- PLFI">https://lagatar.in/police-attack-plfi-supremo-dinesh-gops-economy-77-lakh-cash-8-arrested-with-weapons-see-photos/">PLFI

सुप्रीमो दिनेश गोप के अर्थतंत्र पर पुलिस का वार, 77 लाख कैश, हथियार के साथ 8 गिरफ्तार, देखें तस्वीरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही