Maithan : राष्ट्रीय युवा दिवस और स्वामी विवेकानंद की जयंती पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), मैथन ने बीएसके कॉलेज के प्रांगण में संगोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया. सबसे पहले स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. इसके बाद बीएसके कॉलेज के प्रो. डॉ. कमलेश पांडे ने स्वामी जी की जीवनी पर प्रकाश डाला. ऋतिक चटर्जी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों और उनके द्वारा दी गयीं शिक्षाओं से करोड़ों युवा प्रेरित होते हैं. स्वामी विवेकानंद की कही गयी बातें युवाओं में जोश भरने का काम करती हैं. विवेकानंद की ओजस्वी वाणी और ओजपूर्ण विचारों ने सुप्त लोगों को जागृत किया. उनकी युवावस्था देश के हर युवा के लिए एक बेहतरीन मिसाल है.
युवाओं में जोश भरती हैं स्वामी विवेकानंद की बातें : ऋतिक
Last Updated: Jan 13, 2024 12:00 AM (IST)