Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिजली कनेक्शन के अभाव में चालू नहीं हो पा रही है स्वांग ग्रामीण जलापूर्ति योजना

Advertisement
Advertisement
Bermo : बेरमो अनुमंडल के गोमिया प्रखंड अंतर्गत स्वांग के लगभग पांच हजार आबादी को नलजल योजना के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है. दरअसल जलापूर्ति योजना बनकर तैयार है, लेकिन बिजली कनेक्शन नहीं मिल पाने के कारण योजना चालू नहीं हो पा रही है. इस संबंध में पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता रामप्रवेश राम ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा जैसे ही कनेक्शन मिल जाएगा, पेयजलापूर्ति योजना चालू कर दी जाएगी. अभी डीजल पंप के जरिए टेस्टिंग का काम किया गया है, लेकिन बिजली मुहैया हो जाने के साथ ही पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी. इसे भी पढ़ें-HC">https://lagatar.in/hcs-big-order-housing-board-secretary-should-be-suspended-engineers-property-should-be-investigated/">HC

का बड़ा आदेश, हाउसिंग बोर्ड के सचिव को किया जाये निलंबित, इंजीनियरों की संपति की हो जांच

बिजली विभाग ने क्या कहा

बिजली विभाग तेनुघाट प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता समीर कुमार ने कहा कि विभाग बिजली मुहैया कराने के लिए प्रयासरत है, लेकिन मेट्रियल के अभाव में काम जल्दी नहीं हो पा रहा था. अभी मेट्रियल की आपूर्ति हो गयी है. दस पंद्रह दिन में बिजली मुहैया करा दी जाएगी.डीएमएफटी के मद से स्वांग ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत हजारी पंचायत के गंझूडीह, स्वांग दक्षिणी पंचायत के स्वांग बस्ती, वन वी और स्वांग उत्तरी पंचायत के करमटिया एवं पिपराडीह के लगभग पांच हजार आबादी को घर घर पानी देने की योजना पर काम चल रहा है. इसे भी पढ़ें-दुमका">https://lagatar.in/dumka-on-world-water-conservation-day-senior-officials-including-deputy-commissioner-took-oath-to-conserve-water/">दुमका

: विश्व जल संरक्षण दिवस पर उपायुक्त समेत वरीय पदाधिकारियों ने ली जल संचय की शपथ

ग्रामीण पानी का संकट बरसों से झेल रहे हैं

पिछले कई वर्षों से इस क्षेत्र के लोगों को दूर दराज से पानी लाना पड़ता है. इस योजना से लोगों की उम्मीदें हैं कि आने वाले इस गर्मी में उन्हें पानी मिलेगा. ग्रामीण पानी का संकट बरसों से झेल रहे हैं.साढ़े सात करोड़ की लागत से बनने वाली यह योजना का काम पूरा हो चुका है. डीएमएफटी फंड के तहत यह योजना स्वीकृत की गयी थी और एक साथ फिल्टर प्लांट, पानी टंकी और पाइप लाइन का काम तेजी से किया गया. कोविड महामारी के कारण कुछ विलंब हुआ अन्यथा इससे पहले काम पूरा हो जाता.    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही