Search

 
 
 

स्वरा भास्कर कोरोना पॉजिटिव, उनकी फैमिली भी संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

 
LagatarDesk  :   देशभर में कोरोना का कहर तेजी से फैल रहा है. दिन प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं. आम लोग के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. पिछले एक हफ्ते में कई बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना पॉजिटिव हुए हैं. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर  की भी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. https://twitter.com/ReallySwara/status/1479177165539188736

सिर दर्द और बुखार होने के बाद कराया टेस्ट

स्वरा भास्कर  ने इसकी जानकारी ट्वीट के जरिये दी है. भास्कर ने कहा कि वो और उनका परिवार कोरोना पॉजिटिव हो गया है. उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ दिन पहले से सिर दर्द और बुखार जैसे लक्षण महसूस हो रहे थे. जब उन्होंने कोविड टेस्ट करायी तो रिपोर्ट पॉजिटिव निकली. स्वरा ने अपने फैंस से सुरक्षित रहने और मास्क पहनने की अपील भी की है. इसे भी पढ़े : कोरोना">https://lagatar.in/corona-virus-ji-please-adjust-yourself-a-bit-accordingly/">कोरोना

वायरस जी! प्लीज थोड़ा इस हिसाब से अपने आपको एडजस्ट कर लीजिए!

खुद को घर में किया क्वारंटीन

स्वरा ने लिखा कि हेलो कोविड, अभी मुझे अपना आरटीपीसीआर रिपोर्ट मिला और मैं कोविड पॉजिटिव हूं. खुद को घर  में आइसोलेट कर लिया है. बुखार, सर दर्द और स्वाद गायब होने जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं. मैंने डबल वैक्सीन ले ली है तो उम्मीद है सब कुछ जल्दी ठीक हो जायेगा. परिवार वालों के लिए आभारी हूं और घर पर ही हूं. आप लोग भी सुरक्षित रहें. इसे भी पढ़े : गोपालगंज">https://lagatar.in/gopalganj-10-lakh-english-liquor-recovered-from-ambulance-police-arrested-2-liquor-smugglers/">गोपालगंज

:  एंबुलेंस से 10 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, पुलिस ने 2 शराब तस्करों को किया गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही