Search

 
 
 

स्‍वरा भास्‍कर ने ‘म‍िस्‍ट्री मैन’ के साथ शेयर की तस्वीर, फैंस दे रहे बधाई

 
Lagatar Desk : बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने ट्वीट्स को लेकर अक्सर खबरों में बनी रहती हैं. एक बार फिर स्वरा भास्कर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार अपने ट्वीट्स को लेकर नहीं बल्कि अपनी तस्वीर को लेकर. स्‍वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर एक तस्‍वीर शेयर की है. इस तस्‍वीर में वह एक ‘म‍िस्‍ट्री मैन’के साथ नजर आ रही हैं. हालांकि इस फोटो में न तो एक्‍ट्रेस नजर आ रही हैं और न ही उनके साथ के शख्‍स की तस्‍वीर नजर आ रही. लेकिन स्‍वरा की इस तस्‍वीर पर लोग कयास जरुर लगा रहे हैं. एक्ट्रेस ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उनके बालों के जूड़े से शख्‍स का चेहरा ढका हुआ है. वहीं स्‍वरा ने खुद अपना चेहरा छ‍िपा रखा है. इस तस्‍वीर पर एक्‍ट्रेस ने कैप्‍शन द‍िया है, ‘ये प्‍यार हो सकता है.’ जिसके बाद अब स्वरा के फैंस उनकी लव-लाइफ को लेकर चर्चा कर रहे हैं. तो कई लोग स्‍वरा को उनके इस र‍िश्‍ते के ल‍िए बधाई भी दे रहे हैं.
इसे भी पढ़ें:  घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-meeting-held-in-the-subdivision-office-regarding-the-preparation-of-republic-day/">घाटशिला

: गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर अनुमंडल कार्यालय में हुई बैठक
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Untitled-1-37.gif"

alt="" width="600" height="400" />
बता दें कि स्‍वरा अक्‍सर अपनी पसंद और न पसंद के बारे में बात करती हैं. उन्‍होंने प‍िछले साल अपनी शादी के सवाल पर एक इंटरव्यू में कहा था कि लोगों को लगता है कि वह काफी वाइल्‍ड हैं लेकिन न तो वह शराब पीती हैं और न ही वह स्‍मोक‍िंग करती हैं. साथ ही उनका शादी में भी पूरा भरोसा है. प‍िछले द‍िनों एक्‍ट्रेस ‘पठान’ फिल्‍म के व‍िवाद में भी कूदने के बाद खबरों में आई थीं. स्‍वरा ने ल‍िखा था, ‘म‍िल‍िए हमारे देश के सत्ताधारी राजनेताओं से… अभ‍िनेत्र‍ियों के कपड़ों को देखने से फुरसत म‍िलती तो क्‍या पता कुछ काम भी कर लेते ??
इसे भी पढ़ें: नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-special-camp-organized-in-the-block-under-the-farm-loan-waiver-scheme/">नोवामुंडी

: कृषि ऋण माफी योजना के तहत प्रखंड कार्यालय में लगा विशेष कैंप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही