Sports desk : भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया और और वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गये. उन्होंने 88.17 मीटर दूर भाला फेंक कर यह उपलब्धि हासिल की. नीरज ने पहला थ्रो फाउल किया, मगर दूसरे ही थ्रो में 88.17 मीटर दूर भाला फेंक कर गोल्ड अपने नाम कर लिया. इसके बाद उन्होंने 86.32 मीटर, 84. 64 मीटर, 87. 73 मीटर और 83 . 98 मीटर के थ्रो फेंके. बता दें कि नीरज 2024 में होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं.
समूचे खेल जगत में अद्वितीय उत्कृष्टता के परिचायक हैं नीरज चोपड़ा -पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा को ‘उत्कृष्टता का उदाहरण’ बताते हुए गोल्ड मेडल जीतने की बधाई दी. उन्होंने कहा कि वह एथलेटिक्स ही नहीं बल्कि समूचे खेल जगत में अद्वितीय उत्कृष्टता के परिचायक हैं. मोदी ने एक्स पर लिखा कि प्रतिभाशाली नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता का उदाहरण हैं.उनकी प्रतिबद्धता , जुनून और जज्बा उन्हें सिर्फ एथलेटिक्स में ही नहीं बल्कि समूचे खेल जगत में अद्वितीय उत्कृष्टता का परिचायक बनाता है. कहा कि विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें बधाई.The talented @Neeraj_chopra1">https://twitter.com/Neeraj_chopra1?ref_src=twsrc%5Etfw">@Neeraj_chopra1
">https://t.co/KsOsGmScER">pic.twitter.com/KsOsGmScER
exemplifies excellence. His dedication, precision and passion make him not just a champion in athletics but a symbol of unparalleled excellence in the entire sports world. Congrats to him for winning the Gold at the World Athletics Championships. pic.twitter.com/KsOsGmScER
— Narendra Modi (@narendramodi) August">https://twitter.com/narendramodi/status/1695979426163700082?ref_src=twsrc%5Etfw">August
28, 2023
Leave a Comment