Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्वाति मालीवाल पिटाई मामला : स्मृति ने कहा, आरोपी के साथ घूम रहे थे केजरीवाल...उनकी पार्टी की महिला सदस्य भी सुरक्षित नहीं

New Delhi : भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमला मामले की जांच में किसी को बाधा नहीं डालनी चाहिए. कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच करने की जरूरत है कि घटना के समय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर कौन-कौन मौजूद था और उनकी क्या भूमिका थी. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

         नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने यहां आज गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, केजरीवाल के आवास पर उनके परिवार और कार्यालय के कौन-कौन लोग मौजूद थे, उनकी क्या भूमिका थी और जब मालीवाल की पिटाई की जा रही थी तब उन्होंने क्या देखा, ये जांच का हिस्सा हैं. मैं भाजपा की प्रवक्ता हूं, पुलिस की नहीं. मैं केवल यह अनुरोध करूंगी कि कोई भी जांच में बाधा न डाले.  

केजरीवाल को आरोपी  बिभव कुमार के साथ यात्रा करते देखा गया  

ईरानी इस मुद्दे पर केजरीवाल के माता-पिता से पूछताछ करने के दिल्ली पुलिस के कदम को लेकर भाजपा पर आम आदमी पार्टी (आप) के हमले के बारे में पूछे गये एक सवाल का जवाब दे रही थीं. उन्होंने कहा कि तथ्य यह है कि केजरीवाल को आरोपी और उसके सहयोगी बिभव कुमार के साथ यात्रा करते देखा गया है, जिससे संकेत मिलता है कि मामले में उनकी वफादारी किसके प्रति है. उन्होंने सवाल किया, क्या उनसे न्याय की उम्मीद की जा सकती है? दिल्ली के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता ने पूछा कि केजरीवाल देश में महिला सुरक्षा पर कैसे बोल सकते हैं जब उनकी पार्टी की महिला सदस्य उनके ही आवास पर सुरक्षित नहीं है.

स्वाति मालीवाल ने कहा, केजरीवाल के निजी सहायक कुमार ने उन पर हमला किया

केजरीवाल ने बुधवार को कहा था कि वह इस मामले में निष्पक्ष जांच की उम्मीद करते हैं और न्याय किया जाना चाहिए. आप की राज्यसभा सदस्य मालीवाल ने आरोप लगाया है कि 13 मई को जब वह मुख्यमंत्री से मिलने गई थीं तो केजरीवाल के निजी सहायक कुमार ने उन पर हमला किया. पुलिस मामला दर्ज कर इस सिलसिले में कुमार को गिरफ्तार कर चुकी है. ईरानी ने संवाददाता सम्मेलन में लोगों से आबकारी नीति मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जमानत देने से इनकार करने वाले दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश को पढ़ने का भी आग्रह किया.

अदालत ने कहा कि आप नेता के खिलाफ प्रथम दृष्ट्या मामला बनता है

उन्होंने कहा कि अदालत ने तीन मुख्य टिप्पणियां कीं जो सिसोदिया और अन्य आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को बल देती हैं. अदालत ने कहा है कि आप नेता के खिलाफ प्रथम दृष्ट्या मामला बनता है और उन्होंने भ्रष्टाचार के लिए सरकार में अपने पद का दुरूपयोग किया. ईरानी ने अदालत के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने सबूतों को भी नष्ट किया और वह गवाहों पर दबाव डालने की क्षमता में हैं. उन्होंने दावा किया कि इस घोटाले में केजरीवाल के साथ सिसोदिया ने भी अहम भूमिका निभाई.आरोप लगाया कि बदलाव और सेवा के नाम पर सत्ता हथियाने वाली पार्टी का पर्दाफाश हो गया है कि उसने किस तरह सरकारी खजाना लूटा.

दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के माता-पिता से पूछताछ टाली

दिल्ली पुलिस आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल से कथित मारपीट के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के माता-पिता से पूछताछ करने आज केजरीवाल के आवास पर नहीं गयी. सूत्रों ने यह जानकारी दी. केजरीवाल ने बुधवार को कहा था कि पुलिस गुरुवार को उनके बूढ़े और बीमार माता-पिता से पूछताछ करने आयेगी. पुलिस इस मामले में केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार को गिरफ्तार कर चुकी है. सूत्रों ने कहा कि पुलिस आने वाले दिनों में पूछताछ के लिए केजरीवाल के आवास जा सकती है लेकिन वह गुरुवार को वहां नहीं जा रही.

पुलिस आने वाले दिनों में केजरीवाल से पूछताछ कर सकती है.

सूत्रों ने बताया कि पुलिस आने वाले दिनों में केजरीवाल से भी पूछताछ कर सकती है. केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मैं अपने माता-पिता और पत्नी के साथ पुलिस का इंतज़ार कर रहा हूं. कल पुलिस ने फोन करके मेरे माता-पिता से पूछताछ के लिए वक्त मांगा था. लेकिन वो आएंगे या नहीं - इसकी उन्होंने कोई जानकारी अभी नहीं दी. आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी पुलिस के जरिए केजरीवाल के माता पिता को प्रताड़ित कर रही है. राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा, भाजपा इतनी नीचे गिर गयी है कि वह केजरीवाल के बीमार और बुजुर्ग माता-पिता को प्रताड़ित करने के लिए दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल कर रही है. उनके पिता 84 वर्ष के हैं. बिना सहारे के नहीं चल सकते और उन्हें सुनने में भी समस्या है. उनकी मां को भी सुनाई देने में दिक्कत है. लोग वोट के जरिए इसका जवाब देंगे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही