Mumbai : एक स्वीडिश नागरिक को IndiGo की केबिन क्रू के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किये जाने की खबर है. बैंकॉक से मुंबई आ रही IndiGo की फ्लाइट (6E-1052) में स्वीडिश नागरिक ने नशे की हालत में केबिन क्रू के सदस्य के साथ छेड़खीनी की. खबर है कि उसे मुंबई में विमान उतरने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. घटना गुरुवार की बताई जाती है. आरोपी यात्री की पहचान 63 साल के एरिक हेराल्ड जोनास वेस्टबर्ग के रूप में की गयी है. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-inciting-communal-violence-for-2024-lok-sabha-elections-kapil-sibal/">भाजपा
2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सांप्रदायिक हिंसा भड़का रही है : कपिल सिब्बल
: टी राजा सिंह ने राम नवमी पर विशाल भीड़ को हिंदू राष्ट्र की शपथ दिलाई, पुलिस कर रही जांच
2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सांप्रदायिक हिंसा भड़का रही है : कपिल सिब्बल
चार पेज की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गयी
हालांकि अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने शुक्रवार को वेस्टबर्ग को 20 हजार रुपए की जमानत पर रिहा कर दिया. पुलिस ने तीन गवाहों (सभी केबिन क्रू) के बयान दर्ज किये हैं. चार पेज की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गयी है. आरोप है कि वेस्टबर्ग ने विमान में खाना परोसने के दौरान केबिन क्रू के सदस्य के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू किया था. फ्लाइट के लैंड होने तक उसने केबिन क्रू के सदस्यों के साथ बदतमीजी की. 24 साल की केबिन क्रू सदस्य ने विमान के कप्तान को घटना की जानकारी दी और वेस्टबर्ग को रेड वार्निंग कार्ड पढ़कर सुनाया. इसे भी पढ़ें : तेलंगाना">https://lagatar.in/telangana-t-raja-singh-administered-oath-of-hindu-rashtra-to-huge-crowd-on-ram-navami/">तेलंगाना: टी राजा सिंह ने राम नवमी पर विशाल भीड़ को हिंदू राष्ट्र की शपथ दिलाई, पुलिस कर रही जांच
Leave a Comment