Search

 
 
 

IndiGo की केबिन क्रू के साथ छेड़छाड़ करने का आरोपी स्वीडिश नागरिक गिरफ्तार, जमानत पर रिहा

 
Mumbai : एक स्वीडिश नागरिक को IndiGo की केबिन क्रू के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किये जाने की खबर है. बैंकॉक से मुंबई आ रही IndiGo की फ्लाइट (6E-1052) में स्वीडिश नागरिक ने नशे की हालत में केबिन क्रू के सदस्य के साथ छेड़खीनी की. खबर है कि उसे मुंबई में विमान उतरने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. घटना गुरुवार की बताई जाती है. आरोपी यात्री की पहचान 63 साल के एरिक हेराल्ड जोनास वेस्टबर्ग के रूप में की गयी है. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-inciting-communal-violence-for-2024-lok-sabha-elections-kapil-sibal/">भाजपा

2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सांप्रदायिक हिंसा भड़का रही है : कपिल सिब्बल

चार पेज की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गयी

हालांकि अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने शुक्रवार को वेस्टबर्ग को 20 हजार रुपए की जमानत पर रिहा कर दिया. पुलिस ने तीन गवाहों (सभी केबिन क्रू) के बयान दर्ज किये हैं. चार पेज की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गयी है. आरोप है कि वेस्टबर्ग ने विमान में खाना परोसने के दौरान केबिन क्रू के सदस्य के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू किया था. फ्लाइट के लैंड होने तक उसने केबिन क्रू के सदस्यों के साथ बदतमीजी की. 24 साल की केबिन क्रू सदस्य ने विमान के कप्तान को घटना की जानकारी दी और वेस्टबर्ग को रेड वार्निंग कार्ड पढ़कर सुनाया. इसे भी पढ़ें : तेलंगाना">https://lagatar.in/telangana-t-raja-singh-administered-oath-of-hindu-rashtra-to-huge-crowd-on-ram-navami/">तेलंगाना

: टी राजा सिंह ने राम नवमी पर विशाल भीड़ को हिंदू राष्ट्र की शपथ दिलाई, पुलिस कर रही जांच

यात्री ने पकड़ा केबिन क्रू की सदस्य का हाथ

केबिन क्रू की सदस्य ने अपनी शिकायत में बताया, "घटना के वक्त यात्री नशे में था. उसने जब वेस्टबर्ग को बताया कि विमान में सी फूड नहीं है. मैंने उसे खाने के लिए चिकन दिया और POS मशीन द्वारा पेमेंट के लिए ATM कार्ड मांगा. उसने कार्ड स्वाइप करने का दिखावा करते हुए मेरा हाथ पकड़ लिया. मैंने उसे पीछे किया और कहा कि अपने कार्ड का पिन इंटर करें. उस वक्त उसने हद पार कर दी. उसने अन्य यात्रियों के सामने मेरे साथ छेड़छाड़ की. जब मैं चिल्लाई तो वह अपनी सीट पर लौट गया. उसने केबिन क्रू के सदस्यों को गालियां दीं. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही