Search

 
 
 

विस चुनाव के स्वीप आइकॉन महेंद्र सिंह धोनी ने किया मतदान

 
Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव के स्वीप आइकॉन रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. उन्होंने अपने परिवार के साथ जेवीएम शामली के अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपने मत का प्रयोग किया. धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी, पिता पान सिंह और मां देवकी देवी ने भी अपने मत का प्रयोग किया. दूसरी ओर राजकृत मॉडल उच्च विद्यालय डोरंडा, बूथ संख्या 374 में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने शहरी क्षेत्र मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि मतदान के प्रति उदासीनता को दूर करते हुए अपने मत का प्रयोग करें. उन्होंने कहा कि शाम 5:00 बजे तक वह अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं. कहा यह मताधिकार आपका केवल अधिकार ही नहीं अभी तो लोकतंत्र के प्रति आपका कर्तव्य भी है. इसे भी पढ़ें - SC">https://lagatar.in/sc-bans-bulldozer-action-says-property-cannot-be-demolished-without-following-legal-process/">SC

की बुलडोजर एक्शन पर रोक, कहा, कानूनी प्रक्रिया का पालन किये बिना संपत्तियां ध्वस्त नहीं कर सकते
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही