Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग में पहली बार होगी तैराकी प्रतियोगिता

Hazaribag : हजारीबाग में पहली बार तैराकी प्रतियोगिता होगी. हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट स्विमिंग एसोसिएशन की ओर से फर्स्ट जूनियर सब जूनियर स्विमिंग चैंपियनशिप 21 मई की सुबह 9 बजे से दिल्ली पब्लिक स्कूल शंकरपुर, हजारीबाग के स्विमिंग पुल में आयोजित होगी. प्रतियोगिता तीन वर्गों में कराई जाएगी. जूनियर ग्रुप (एक) 15 से 17 वर्ष, जूनियर ग्रुप (दो) 12 से 14 वर्ष और सब जूनियर ग्रुप (तीन) 10 से 11 वर्ष तक के होंगे. प्रतियोगिता में जिले के किसी भी विद्यालय या प्रखंड स्तर के तैराक भाग ले सकते हैं. फॉर्म भरने के लिए तैराकी संघ के सचिव डॉ प्रह्लाद सिंह एवं सह-सचिव मन्नू राणा और बाबूलाल राम से संपर्क करने की बात कही गई है. इसे भी पढ़ें :कर्नाटक">https://lagatar.in/decline-of-jumlebaaz-in-karnataka-election-results-dr-rc-mehta/">कर्नाटक

चुनाव में जुमलेबाजों का पतन : डॉ. आरसी मेहता

प्रतिभावान तैराक को आगे बढ़ाने की योजना

इसके आयोजन को लेकर तैराकी संघ के संरक्षक सदर विधायक मनीष जयसवाल ने कहा कि इस प्रतियोगिता से तैराकी के क्षेत्र में अपना भविष्य तलाशने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी. वहीं तैराकी संघ के अध्यक्ष हर्ष अजमेरा ने कहा कि जिले के तैराकों को हर संभव मदद की जाएगी. तैराकी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए तैराकी संघ के उपाध्यक्ष विकास कुमार नीरज भंडारी, गणपति राम, गौरव कुमार, कौशल कुमार, अभिजीत कुमार सोनू, सत्यम कुमार, हर्षित कुमार, रविंदर आदि तैयारियों में जुटे हुए हैं. जिला स्तरीय जूनियर सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता जिले में पहली बार होने पर संरक्षक श्रद्धानंद सिंह ने भी सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-deo-herself-fainted-when-she-reached-to-end-the-fast-of-the-students/">घाटशिला

: छात्रों का अनशन समाप्त करने पहुंची डीईओ खुद हुई बेहोश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही