Search

 
 
 

सूरजकुंड मेले में झूला गिरा, पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा, छह की मौत

उत्तर प्रदेश के मथुरा से भी दुर्घटना की खबर आयी है. जानकारी के अनुसार यमुना एक्सप्रेस वे पर कल देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बस से नीचे उतरे हुए यात्रियों को टक्कर मार दी. यह दुर्घटना उस समय हुई,  जब ये यात्री स्लीपर बस से नीचे उतरकर खड़े हुए हुए थे.
 

Faridabed : फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में एक बड़ा हादसा होने की खबर है. मेले में अचानक एक झूला गिर गया.  इस घटना में पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद मौत हो गयी है,  कई लोगों के घायल होने की सूचना है. झूला गिरने की जानकारी  मिलते ही जिले के उपायुक्त घटना स्थल पर पहुंचे.  पुलिस ने घटना स्थल को स्थल को सील कर दिया है.


पत्रकारों को भी वहां जाने नहीं दिया जा रहा है. घायलों को आनन फानन में अस्पतालों  में भर्ती कराया गया है.   बताया गया है कि इस हादसे में इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गयी है. हालांकि वे पलवल में तैनात थे, लेकिन मेला ड्यूटी के लिए यहां तैनात किये गये थे. अचानक चलते चलते झूला नीचे गिरा. लोग उसकी चपेट में आ गये.  


वहां भगदड़ मच गयी. 13 लोगो के घायल होने की जानकारी सामने आयी है. घायल जगदीश प्रसाद को बचाया नहीं जा सका, उनकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार घटना के समय  झूले में 15 लोग सवार थे. 


उत्तर प्रदेश के मथुरा से भी दुर्घटना की खबर आयी है. जानकारी के अनुसार यमुना एक्सप्रेस वे पर कल देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बस से नीचे उतरे हुए यात्रियों को टक्कर मार दी. यह दुर्घटना उस समय हुई, जब ये यात्री स्लीपर बस से नीचे उतरकर खड़े हुए हुए थे. 

 

 उसी समय सामने से एक कंटेनर आया और अनियंत्रित होकर यात्रियों को रौंद डाला. इस दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार हादसा सुरीर थाना इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 88 के पास हुआ. स्लीपर बस नोएडा से फर्रुखाबाद जा रही थी. रास्ते में यमुना एक्सप्रेस वे पर कुछ यात्री लघु शंका करने के लिए उतरे थे. तभी दुर्घटना हो गयी.  

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  
  

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही