Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट : ग्रुप सी में रेलवेज, गुजरात, सौराष्ट्र और गोवा की टीमें जीती

Advertisement
Advertisement
Ranchi : 16 से 27 अक्टूबर तक सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 16 वें एडिशन की शुरूआत हो चुकी है. सोमवार को जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में ग्रुप सी के मुकाबले खेले गए. पहले दिन रेलवेज ने मणिपुर, गुजरात ने अरुणाचल प्रदेश, सौराष्ट्र ने पंजाब और गोवा ने आंध्र प्रदेश को मात देकर पूरे अंक अर्जित किए.

रेलवेज ने मणिपुर को 9 विकेट से हराया

जेएससीए के मुख्य मैदान के रेलवेज और मणिपुर के बीच खेले गए मुकाबले में रेलवेज ने 9 विकेट से जीत दर्ज की. टॉस जीतकर रेलवेज ने गेंदबाजी का फैसला किया. मणिपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाए. टीम की और पुखरंभम प्रफुल्लोम ने सर्वाधिक 52 रनों की पारी खेली. वहीं रेलवेज की ओर से आकाश पांडे ने 6 रन देकर 4 विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवेज की टीम ने 11 वें ओवर में 1 विकेट खोकर 116 रन बनाकर जीत दर्ज की. विजेता टीम की ओर से प्रथम सिंह ने नाबाद 67 रनों की पारी खेली. वहीं शिवम चौधरी ने 16 गेंदों में 35 रन मारकर जीत में योगदान दिया.

गुजरात ने अरुणाचल प्रदेश को 6 विकेट से हराया

जेएससीए के ओवल ग्राउंड में गुजरात और अरूणाचल प्रदेश के बीच मुकाबला खेला गया. जिसमें गुजरात ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अरूणाचल की टीम ने 8 विकेट पर 126 रनों का स्कोर खड़ा किया. अरूणाचल के कप्तान नीलम ओबीआई ने सर्वाधिक 29 रनों की पारी खेली. गुजरात की ओर से रवि बिस्नोई, चिंतन गाजा, अर्जन ने 2-2 विकेट झटके. दूसरी पारी में गुजरात के सौरभ चौहान के 18 गेंदो में 61 उमंग के 13 गेंदो में 37 रन के तेज पारी के बदौलत 7.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 131 रन बनाए और जीत दर्ज की. अरूणाचल के सभी गेंदबाजों की जम कर धुनाई हुई.

गोवा ने आंध्रा को 31 रन से हराया

दिन का तीसरा मुकाबला जेएससीए के ओवल ग्राउंड में गोवा और आंध्र प्रदेश के बीच खेसा गया. जिसमें गोवा ने 31 रनों से जीत दर्ज की. टॉस हारकर गोवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 232 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया. टीम के कप्तान दर्शन मिसाल ने 61, राहुल त्रिपाठी ने 47 और अंत में टूनिश सवकार 34 और सिद्धार्थ 32 ने तेज पारी खेली. आंध्रा की ओर से हरिशंकर और पृथ्वी राज ने 2-2 विकेट झटके. विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आंध्रा 201 रन बनाकर ढेर हो गई. आंध्रा के उपरी क्रम के बल्लेबाज हनुमा विहारी 58, कप्तान केएस भरत और अश्विन हेब्बर ने 31-31 रनों की पारी खेली. गोवा की ओर से लक्ष्य गर्ग और अर्जुन तेंदुलकर ने 3-3 विकेट झटके.

सौराष्ट्र ने पंजाब को 37 रनों से मात दी

दिन के आखिरी मुकाबले में सौराष्ट्र ने पंजाब को 37 रनों से मात दी. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए पंजाब के गेंदबाजों की सौराष्ट्र के बल्लेबाजों ने जमकर पिटाई की. सौराष्ट्र की ओर से तरंग 51, विश्वराजसिंह 50, जय गोहिल 42 और शेल्डन जैक्सन ने 41 रनों की पारी खेली. दूसरी पारी में सौराष्ट्र के चिराग जानी ने 3 और कुसंग ने 2 विकेट लेकर पंजाब को 174 रनों पर रोक दिया. पंजाब की ओर से अमोलप्रीत सिंह ने सर्वाधिक 48 रन, मनदीप सिंह और रमनदीप सिंह ने 32-32 रनों को पारी खेली.
इसे भी पढ़ें – रिम्स">https://lagatar.in/patients-will-get-the-facility-of-dialysis-service-in-rims-from-tuesday/">रिम्स

में मंगलवार से मरीजों को मिलेगी डायलिसीस सेवा की सुविधा समेत तीन खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही