Search

 
 
 

डीएसपीएमयू में सिंडिकेट की बैठक, पास हुए कई प्रस्ताव

 
Ranchi : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में गुरुवार को सिंडिकेट की बैठक में कई प्रस्ताव पारित किये गये. कुलपति प्रो. तपन कुमार शांडिल्य की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सिंडिकेट के सदस्यों ने सर्वसम्मति से गत 16 मई 2023 को संपन्न 14वीं सिंडिकेट की बैठक में प्रस्तुत एजेंडों की संपुष्टि की. बैठक में क्रय समिति की पूर्व में की गयी कई बैठकों में लिए गए विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई और उसका अनुमोदन किया गया. बैठक में गत 26 जून 2023 और 10 जुलाई 2023 को संपन्न फाइनेंस कमिटी के प्रस्तावों को भी मंजूरी प्रदान की गई. बैठक में कुलसचिव डॉ. नमिता सिंह, डॉ. कुनुल कांदिर, डॉ एसएम अब्बास, डॉ. पंकज कुमार, डॉ सर्वोत्तम कुमार और डॉ रेखा झा शामिल थे. इसे भी पढ़ें – डीएसपी">https://lagatar.in/ats-arrested-two-criminals-including-bobby-sau-who-fired-on-dsp-and-si/">डीएसपी

और दारोगा पर गोलीबारी करने वाले बॉबी साव समेत दो अपराधी को एटीएस ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही