Search

सिस्टम ने शहर को बना दिया नरक, हर तरफ पसरा है कचरे का ढेर

Ranchi : नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायत क्षेत्र में कचरे का उठाव नहीं हो रहा है. रांची, हजारीबाग, रामगढ़, लातेहार समेत अन्य जिलों के हमारे संवाददाता ने संबंधित निकाय क्षेत्र का जायजा लिया, तो कई जगहों पर कचरा जमा दिखा. शहर को साफ रखने के मामले में नगर निकाय प्रशासन फेल दिख रहा है. जिम्मेदारों से जब हमने बात की, तो उनका रूटीन सा जवाब मिला- जल्द सफाई होगी, अभी मैनपावर की दिक्कत है, सूचना पर संज्ञान ले लिया गया है. आज इसी मुद्दे पर पढ़ें यह रिपोर्ट.

रांची: कचरे से भरी पड़ी हैं शहर की कई सड़कें

Akarsh Aniket राजधानी के कई इलाकों से गुजरने पर आजकल दुर्गंध आती है. इसकी वजह शहर में विभिन्न इलाकों के रोड या खुले मैदान पर पसरा कचरा है. शहर के कई इलाकों में सफाई काम पूरी तरह से पटरी से उतर चुका है. हमने जब शहर के कुछ हिस्सों में घूम कर देखा, तो कोकर के सुंदर विहार में सड़क किनारे कचरा पसरा दिखा. रिम्स के पास भी सड़क किनारे कचरा पड़ा है. तीन-चार दिन पहले सफाई हुई थी. हरमू मुक्तिधाम के पास भी यही हाल है. रातू रोड दुर्गा मंदिर के सामने भी कूड़ेदान के बाहर कचरा फैला हुआ है. हरिहर सिंह रोड में पांच दिनों से सफाई नहीं हुई है. [caption id="attachment_890868" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/kokar0.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> - कोकर के सुंदर विहार में 20-25 दिनों से नहीं हुई सफाई, कचरे का अंबार.[/caption] शहर में गंदगी को देखते हुए हमने लोगों से बातचीत की. लोगों ने बताया कि कुछ दिनों से घरों से कचरा उठाने का काम ठीक ढंग से नहीं हो रहा. इस कारण उन्हें मजबूरन कचरे को सड़क किनारे, खुले मैदान या अन्य खाली स्थान पर फेंकना पड़ा रहा है. सफाई गाड़ी छह-सात दिन में एक बार आती है. कई बार आकर चली जाती है और पता भी नहीं चलता. पहले जब गाड़ी आती थी, तो जिंगल बजता था- गाड़ीवाला आया घर से कचरा निकाल... पर आजकल वो भी नहीं बजता. घर में होने के कारण हमें पता तक नहीं चलता कि कचरा वाहन कब आया और कब चला गया. [caption id="attachment_890869" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/rims-kachra.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> - रिम्स के पास तीन-चार दिन पहले हुई थी सफाई, फिर से जमा कचरा. [/caption] [caption id="attachment_890872" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/muktidham.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> - हरमू मुक्तिधाम के पास टूटा है कूड़ादान, बाहर ही पसरा रहता है कचरा. [/caption]   [caption id="attachment_890874" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/ratu-road.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> - रातू रोड दुर्गा मंदिर के सामने कूड़ेदान के बाद बाहर ही कचरा फेंक देते हैं लोग. [/caption] [caption id="attachment_890875" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/harihar.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> - हरिहर सिंह रोड में पांच-छह दिनों से सड़क पर ही पसरा है कचरा.[/caption] इस संबंध में जब हमने नगर आयुक्त अमित कुमार से बात की, तो उनका भी वही पुराना रुटीन जवाब मिला. उन्होंने कहा कि शहर में जहां-जहां कचरे का अंबार लगा है, उसकी सफाई जल्द करायी जाएगी. जो मामला संज्ञान में आया है, उसकी सफाई के निर्देश दे दिए गए हैं.

हजारीबाग : जगह-जगह गंदगी, सफाई व्यवस्था चरमराई

Pramod Upadhyay शहर के कई चौक-चौराहों पर कचरा पसरा हुआ है. नगर निगम क्षेत्र में कुल 36 वार्ड हैं और सफाई के लिए 350 से अधिक सफाईकर्मी व 50 वाहन हैं. इसके बावजूद शहर में कई जगहों पर गंदगी का ढेर लगा हुआ है. वहां से गुजरते वक्त लोग नाक बंद करने को मजबूर हैं. सफाई की स्थिति को जानने के लिए जब हमने शहर के विभिन्न हिस्सों को देखा, तो पाया कि सेठ मुहल्ला, छठ तालाब, नवाबगंज रोड, हीराबाग, डीवीसी, पीटीसी, मतवारी चौक, गांधी मैदान, जेवियर स्कूल, बस स्टैंड, बड़ा बाजार में जगह-जगह गंदगी और कचरे का अंबार है. [caption id="attachment_890876" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/hz-bada.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> - बड़ा बाजार में पसरा कूड़ा[/caption] [caption id="attachment_890877" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/hz-gandhi.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> - गांधी मैदान पसरा कचरा [/caption] [caption id="attachment_890878" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/hz-nawab.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मटवारी में पसरा कचरा[/caption] [caption id="attachment_890882" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/hz-nawab1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> - नवाबगंज रोड में सड़क पर फैला कचरे का ढेर [/caption] हमने लोगों से बात की, तो पता चला कि नगर निगम ने चौक-चौराहों पर कूड़ादान रखा था. कुछ कूड़ेदान बेकार हो गये हैं. लोग सड़क किनारे ही घर का कचरा फेंकते हैं. निगम की सफाई गाड़ी रोज नहीं आती है. कई मुहल्लों में पिछले तीन-चार दिन से, तो कुछ जगहों पर सप्ताह भर से कचरे का उठाव नहीं हुआ है. इस बारे में हमने निगम के सिटी मैनेजर राजीव कुमार से बात की. उन्होंने बताया कि हजारीबाग शहर के सभी 36 वार्ड को साफ-सुथरा रखने के लिए सफाईकर्मी और कचरा उठाव करने वाले वाहन हैं. हर दिन कचरा उठाया जा ता है. लेकिन दिन के 11 बजे के बाद दुकानदार व आम लोग सड़क पर ही कचरा फेंक देते हैं, जो दिन में दिखाई देता है. कुछ कूड़ेदान खराब हुए हैं. निगम के पास डस्टबिन है, लोग चाहें तो उसे ले जाकर रख सकते हैं.

लातेहारः गंदगी व जलजमाव से आमलोगों का जीना मुहाल

Ashish Tagore शहर का एक ऐसा इलाका है, जहां जलजमाव व गंदगी के कारण आम लोगों को जीना मुहाल हो गया है. हम बात कर रहे हैं नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ के बाजारटांड-शिवपुरी सड़क की. इस सड़क में जायत्री नदी पुल के पास विगत कई सप्ताह से गंदगी व जलजमाव है. लोगों ने नगर पंचायत को इसकी सूचना दी है, बावजूद इसके यहां न तो गंदगी हटायी जा रही है और ना ही जलजमाव की निकासी की कोई व्यवस्था. बताया जाता है कि मुहल्ले के नालियों के पानी का निकास नहीं होने के कारण गंदा पानी पुल के पास जमा हो जा रहा है. इसके अलावा पुल सड़क से की ऊंची है, इस कारण भी पानी जम जा रहा है. [caption id="attachment_890885" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/latehar-kachra.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> शिवपुरी सड़क पर जलजमाव व गंदगी. [/caption] हालात यह हैं कि जलजमाव के कारण यहां न सिर्फ पैदल वरन वाहन चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है. बता दें यह सड़क अतिव्यस्त व महत्वपूर्ण है. जुबली रोड से इसी सड़क का प्रयोग कर लोग प्राचीन शिव मंदिर व साप्ताहिक मंगलवारीय बाजार जाते हैं. इस पथ से न सिर्फ लातेहार वरन हेरहंज व बालूमाथ के व्यापारी भी आवागमन करते हैं. इस बारे में जब हमने नगर पंचायत क्षेत्र के पर्यवेक्षक रंधीर कपूर से बात की, तो उन्होंने बताया कि इस समस्या को शीघ्र ही दूर कर लिया जायेगा. नया पुल बनने के कारण जल जमाव की स्थिति है. वहां से पानी निकासी की व्यवस्था करायी जा रही है.

रामगढ़ः बरकाकाना में 15 दिनों से नहीं उठा है कचरा

Durvez Alam नगर परिषद के वार्ड 23 के मस्जिद मुहल्ला बरकाकाना और वार्ड 24 के सीआईसी बस्ती, बरकाकाना में पिछले 15 दिनों से कचरा नही उठाया गया है. यहां कचरे का अंबार लगा है. उसे उठाने के लिए सफाई कर्मी नहीं आते हैं. इन वार्डों के जमींदार मुमताज अंसारी और जमींदार प्रयाग बेदिया कहते हैं कि प्रत्येक वार्ड में छह सफाई कर्मियों की जरूरत है, लेकिन सिर्फ तीन ही मिला है. इन तीन सफाईकर्मियों के भरोसे पूरे वार्ड की सफाई संभव नहीं है. ऊपर से कचरा हटाने के लिए जब गाड़ी मांगते हैं, तो समय से नहीं मिलता है. कई क्षेत्रों के कूड़ेदान की स्थिति भी यही है. [caption id="attachment_890892" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/ram-kachra.jpg"

alt="फोटो - वार्ड 23 में टूटा कूड़ेदान के पास कचरे का ढेर." width="600" height="400" /> वार्ड 23 में टूटा कूड़ेदान के पास कचरे का ढेर. [/caption] लगातार 15 दिनों से कचरा नहीं उठने के कारण कूड़ेदान भर गये हैं. इसलिए, लोग इधर-उधर कचरा फेंक कर जा रहे है, जिससे आसपास के क्षेत्र में बदबू फैल रही है. इस बाबत हमने नगर परिषद के नगर प्रबंधक प्रीतम सिंह से पूछा, तो उन्होंने बताया कि इधर चुनाव कार्यों में व्यस्तता होने के साथ-साथ मैन पावर की भी कमी है. इस कारण कचरा नहीं उठा है. हम युद्धस्तर पर जहां-जहां कचरा है, उसे हटाने का काम कर रहे हैं.

सिमडेगा: बस स्टैंड व डीडीसी आवास के पीछे कचरे का अंबार

Pancham Kumar शहर में कचड़े का उठाव व गंदगी की सफाई बात करें, तो मेन रोड कचहरी परिसर और मार्केट कांप्लेक्स के पास साफ-सफाई की जिम्मेदारी नगर परिषद द्वारा की है. लेकिन, यहां हर ओर कचरा पसरा हुआ है. सिमडेगा बस स्टैंड, जहां से नगर परिषद को राजस्व की ज्यादा प्राप्ति होती है, वहां पर भी जगह-जगह गंदगी का अंबार पसरा हुआ है. हमने मित्तल गली का जायजा लिया, तो पाया कि जहां नगर परिषद उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू रहते हैं, वहां का क्षेत्र साफ-सुथरा है. वहीं राज मोबाइल गली में भी कई जगहों पर गंदगी दिखी. स्टेट बैंक रोड में भी नियमित रूप से कचरे को उठाव नहीं होता है. [caption id="attachment_890894" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/sim-kachra.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> डीडीसी आवास के पीछे कचरे का ढेर.[/caption] सबसे ज्यादा कचरा उप विकास आयुक्त संदीप कुमार दुराईबुरूके आवास के ठीक पीछे दिखा. यहां लोगों से बता की, तो पता चला कि करीब पांच-छह महीने से नगर परिषद द्वारा कचरे का उठाव कराया ही नहीं गया है. नतीजतन, वहां कचरे से दुर्गंध उठ रही है, आसपास से गुजरना तक मुश्किल है. उसी परिसर के पीछे मंडल कारा और पुलिस की गोपनीय शाखा भी है. बावजूद इसके कचरे का उठाव नहीं होना नगर परिषद की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है. इसे भी पढ़ें - पपुआ">https://lagatar.in/papua-new-guinea-suddenly-land-equivalent-to-four-football-fields-slipped-2000-people-were-buried-alive/">पपुआ

न्यू गिनी :  अचानक चार फुटबॉल मैदान के बराबर जमीन खिसकी, भूस्खलन में 2000 लोग जिंदा दफन हो गये…  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp