Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नालंदा में सिस्टम की खुली पोलः लोगों ने खुद को पॉलिथिन में ढक संक्रमित शव को दिया कंधा

Nalanda : कोरोना महामारी की दूसरी लहर से पूरे देश में खौफ फैला हुआ है. कोरोना के मामले और मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. जैसे –जैसे कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है सरकार और स्वास्थ्य विभाग की भी पोल खुलती जा रही है.ऐसा ही एक मामला इन दिनों नालंदा में सामने आयी है. जहां लोगों को पीपीई कीट नहीं मिलने से पॉलिथिन बांधकर शव को श्मशान पहुंचाने को मजबूर दिखे हैं.

24 घंटे तक पड़ा रहा कोरोना मरीज का शव

जिले के परवलपुर प्रखंड में कोरोना से मौत के बाद एक व्यक्ति का शव 24 घंटे तक पड़ा रहा. विभाग से लोगों ने पीपीई कीट की मांग की. पीपीई कीट नहीं मिलने से परेशान लोगों ने खुद को पॉलिथिन में पैक किया और कोरोना मरीज के शव को कंधा दिया. मिली जानकारी के मुताबिक 60 वर्षीय नरेश राउत की मौत कोरोना की वजह से हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि मौत के बाद शव को श्मशान तक ले जाने के लिए स्थानीय विधायक से भी मदद मांगी गयी. लेकिन किसी ने मदद नहीं की. जिले के मंत्री से मदद के लिए फोन किया गया तो वो फोन का जवाब नहीं दिया.

लोग सिस्टम के रवैयें से काफी परेशान है

लोगों ने बताया कि सिविल सर्जन का फोन लगातार बंद आ रहा था. जिसके बाद 6 लोगों ने खुद को सैनिटाइज कर और चेहरे पर मास्क शरीर को पॉलिथिन में बांध कर श्मशान घाट में शव का दाह संस्कार किया. कोरोना से हो रहे मौत के साथ- साथ लोग सिस्टम के रवैयें से भी काफी परेशान है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही